Thursday, 20 Aug 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Swarnbhoomi Times
  • Home
  • Business

    देश में NIA का आतंकी-गैंगस्टर के खिलाफ फिर बड़ा एक्शन

    By Bureau News

    टी20 विश्व के बाद रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने पीएम मोदी को ट्रॉफी सौंपी

    By Bureau News

    पंजाब में आचार संहिता लागू, नियमों को देख ले नहीं तो होगी दिक्कत

    By Bureau News

    जम्मू-कश्मीर में पहलगाम अटैक के बाद हाई अलर्ट, स्कूली बच्चों को बचाव की जानकारी

    By Bureau News

    नौशेरा में हुई घुसपैठ में सेना ने दो आतंकी को ढेर किया

    By Bureau News

    ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले में विजिलेंस प्रमुख, AIG-SSP सस्पेंड

    By Bureau News
  • Politics
    Education Minister Harjot Singh Bains

    पंजाब के सरकारी कॉलेजों में सहायक प्रोफेसरों की भर्ती जल्द होगी- शिक्षा मंत्री बैंस

    By Bureau News
    BSP Supremo Mayawati

    तोड़-फोड़ की राजनीति से लोकतंत्र कमजोर हो रहा है- मायावती

    By Bureau News
    Delhi Chief Minister Rekha Gupta honored at Delhi University

    दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका द्वारा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को सम्मानित किया

    By Bureau News
    Harmeet Singh Kalka

    कालका द्वारा एसजीपीसी के प्रधान धामी को नवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहादत दिवस को एकजुट होकर मनाने के लिए पत्र

    By Bureau News
    Delhi Tihar Jail

    दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदी पर चाकू नुमा हथियार से हमला

    By Bureau News
    Home Minister Amit Shah

    मुख्यमंत्री योगी ने यूपी को बनाया पावर हाउस बनाया- गृह मंत्री अमित शाह

    By Bureau News
  • Health
    Drugs

    पटियाला शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान जारी

    By Bureau News
    Land Dispute in Khanna

    जमीनी विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में एक दर्जन लोग घायल

    By Bureau News
    Rjd Leader Misa Bharti

    इंडी गठबंधन सरकार बनी तो पीएम से लेकर भाजपा के सभी नेताओं को जेल भेजेंगे- मीसा भारती

    By Bureau News
    Pakistani jail

    भारतीय अधिकारी पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय युवाओं से मिले

    By Bureau News
    Shiv Sena leader Sandeep Thapar

    लुधियाना में शिवसेना नेता पर जानलेवा हमले के बाद दो गिरफ्तार

    By Bureau News
    Chandipura Virus

    गुजरात में चार बच्चों की मौत से चिंता बढ़ी, चांदीपुरा वायरस की शंका

    By Bureau News
  • E-Paper
  • Team
  • Contact US
  • 🔥
  • Punjab
  • India
  • Delhi NCR
  • J & K
  • World
  • Article
  • Haryana
  • Himachal
Font ResizerAa
Swarnbhoomi TimesSwarnbhoomi Times
  • My Saves
  • My Feed
  • E-Paper
  • History
  • India
  • Punjab
  • Himachal
  • Haryana
  • J & K
  • Delhi NCR
Search
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Health
  • E-Paper
  • Team
  • Contact US
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 SWARNBHOOMI TIMES Daily Hindi News Paper, All Right Reserved.
Swarnbhoomi Times > Blog > India > पश्चिम बंगाल में सीबीआई ने भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया
India

पश्चिम बंगाल में सीबीआई ने भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया

Bureau News
Last updated: April 28, 2024 3:17 pm
Bureau News
Share
cbi during raid in sandeshkhali
cbi during raid in sandeshkhali
SHARE

कोलकाता: सीबीआई, बम निरोधक दस्ते, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG), केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम ने उत्तर 24 परगना जिले में सुंदरबन के किनारे एक गांव में छापेमारी की। छापेमारी पश्चिम बंगाल समेत देश के कई राज्‍यों में लोकसभा चुनाव-2024 के तहत दूसरे चरण के लिए वोटिंग के दौरान की गई। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी के दौरान एक पुलिस रिवॉल्वर और विदेश निर्मित आग्नेयास्त्रों सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया। तलाशी के दौरान सीबीआइ को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज, शाहजहां के पहचान पत्र, कारतूसों का बिल (कोलकाता की दुकान से खरीदा गया था) भी मिले हैं। जहां से हथियारों के साथ बरामद हुए बमों को डिफ्यूज करने के लिए नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (एनएसजी) की बम स्क्वायड टीम को लगाया गया।

संदेशखाली में कई स्थानों पर तलाशी अभियान के दौरान CBI के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया, ”इस मामले की जांच के दौरान एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ईडी की टीम से खोया हुआ सामान और अन्य चीजें उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में शेख के एक करीबी के घर में छिपाकर रखी गयी हों। इसके बाद सीबीआई की टीम ने सीआरपीएफ कर्मियों के साथ मिलकर संदेशखाली में कई ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान सीबीआई ने विदेश निर्मित तीन रिवॉल्वर व एक पिस्तौल, भारत निर्मित एक रिवॉल्वर, एक पुलिस रिवॉल्वर, एक देसी तमंचा, प्वाइंट 45 कैलिबर के 50 कारतूस, नौ मिमी के 120 कारतूस, प्वाइंट 380 कैलिबर के 50 कारतूस और प्वांइट 32 कैलिबर के 8 कारतूस बरामद हुए। जानकारी के मुताबिक विस्फोटकों का पता लगाने के लिए अपने साथ एक बम स्कैनिंग उपकरण भी लाए गए थे। बंगाल के संदेशखाली में एक घर से तलाशी के दौरान विदेशी हथियारों और भारी मात्रा में बमों की बरामदगी की घटना में सीबीआइ को शाहजहां शेख के अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह से संबंध होने का संदेह है।

इस मामले में तृणमूल ने चुनाव के दौरान तलाशी को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है। दूसरी तरफ आयोग ने हथियारों की बरामदगी मामले में सीबीआई से रिपोर्ट मांगी है।

यह तलाशी अभियान तृणमूल कांग्रेस के नेता रहे शाहजहां शेख के समर्थकों द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हमला किए जाने की घटना से जुड़ा है। ईडी टीम पर पांच जनवरी को संदेशखाली में उस समय हमला किया गया था जब वे राशन घोटाले के सिलसिले में शेख के परिसर पर छापा मारने गए थे। शेख को फरवरी में पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लगभग हजार लोगों की भीड़ के हमले में ईडी के तीन अधिकारी घायल हो गए थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद, पश्चिम बंगाल पुलिस ने उनकी हिरासत को सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया। आपको यह भी बता दें कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में शेख शाहजहां पर कई महिलाओं ने यौन हिंसा और जमीन हड़पने के आरोप भी लगाये।

भारी मात्रा में हथियारों के बारामदगी पर बंगाल बीजेपी के सह प्रभारी और पार्टी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर ममता बनर्जी से कई सवाल पूछे। उन्होंने लिखा, “ईडी अधिकारियों पर हमले के सिलसिले में छापेमारी के दौरान सीबीआई ने संदेशखाली के सरबेरिया से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। पश्चिम बंगाल की गृह मंत्री के रूप में ममता बनर्जी को यह बताना चाहिए कि राज्य में अवैध हथियारों का इतना बड़ा भंडार क्यों है? यह खतरनाक है।”

TAGGED:cbi during raidcbi during raid Breaking newscbi during raid in sandeshkhalicbi during raid in sandeshkhali newscbi during raid newscbi during raid online newssandeshkhalisandeshkhali breaking hindi newssandeshkhali hindi newssandeshkhali news
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Arvinder Singh Lovely अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया
Next Article MD drug फैक्ट्री में एमडी ड्रग बनाया जा रहा था, नारकोटिक्स ब्यूरो ने मारा छापा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

ED को लालू यादव के करीबी सुभाष यादव के आवास में 2 करोड़ रुपए कैश मिला, ED ने गिरफ्तार किया

पटना: लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. ताजा…

By Bureau News

भारत के हिन्दु सिक्ख भाईचारे का मंदिरों पर हमले को लेकर कनाडा दूतावास पर विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली: कनाडा में कुछ समय से हिन्दू मंदिरों पर खालिस्तानी समर्थकों द्वारा किये जा…

By Bureau News

Why Public Transportation Needs Urgent Attention

Public transportation in India remains a lifeline for millions, yet it often struggles with overcrowding,…

By Bureau News

You Might Also Like

Satluj
India

पंजाब की विरासत—साहस, बलिदान और शांति की प्रेरणादायक यात्रा

By Bureau News
mamata banerjee
India

अलिपुर कोर्ट ने TMC फंड विवाद के चलते बैंक खातों के इस्तेमाल पर लगाई रोक

By Bureau News
RG kar case
India

आरजी कर मामले में कार्रवाई तेज हुई

By Bureau News
CM Yogi Adityanath in Bengal
India

चुनाव नतीजे के बाद गुंडों को बंगाल में छिपने के लिए जगह तक नहीं मिलेगी- मुख्यमंत्री योगी

By Bureau News
Swarnbhoomi Times
Facebook Instagram Whatsapp Youtube

About US

Swarnbhoomi Times is India’s most popular Hindi Newspaper. Swarnbhoomi Times is a Leading Hindi-Language Daily Newspaper That Strongly Exists in Northern India.

Our Visitor

3901535
Top Categories
  • Delhi NCR
  • Punjab
  • Himachal
  • Tech
  • Haryana
  • India
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Privacy Policy

Copyright © 2022 SWARNBHOOMI TIMES Daily Hindi News Paper, All Right Reserved. Shine 7 Global Technology

Designed by Creative Tech Box.

Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?