चंडीगढ़: पंजाब में शुरू हुआ राजनितिक नेताओं का दल बदलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। पिछले कुछ दिनों में कई नेता अपनी पार्टी छोड़ कर अन्य दूसरी पार्टी में आ चुके है। अभी हाल ही में श्री मुक्तसर साहिब से विधायक रहे भाई हरनिरपाल सिंह कुक्कू के बेटे राहुल सिंह सिद्धू भाजपा में आ गए है। मुक्तसर के प्रमुख राजनीतिक नेता राहुल सिंह सिद्धू दो दशकों से अधिक समय से राजनीति में सक्रिय व्यक्ति हैं। सिद्धू साल 2022 में कोटकपुरा से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ चुके है। इसी के चलते लुधियाना से शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ उप प्रधान विपिन सूद काका ने भी वीरवार को भाजपा का हाथ थाम लिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी दोनों राजनितिक नेताओं का अपनी पार्टी में स्वागत किया। आपको बता दें कि शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने छह माह पूर्व ही विपिन सूद को लुधियाना से लोकसभा का प्रत्याशी घोषित कर दिया था। जानकारों का मानना है कि विपिन सूद का भाजपा में जाना हैरानीजनक है, यह शिरोमणि अकाली दल के लिए एक बड़े झटके से कम नहीं है।
The pause got to be enjoying myself and gaining consciousness He fired from the map It