Monday, 29 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Swarnbhoomi Times
  • Home
  • Business

    बाबा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा 3 जुलाई से आरंभ होगी

    By Bureau News

    पंजाब में हीटवेव का रेड अलर्ट 26 मई तक बढ़ा

    By Bureau News

    PM मोदी ने बंगाल को दी 4500 करोड़ से अधिक परियोजनाओं की सौगात दी

    By Bureau News

    लोक सभा चुनाव लड़ने से नवजोत सिंह सिद्धू ने किया इनकार

    By Bureau News

    पटना में लुटेरों ने दिनदहाड़े मारी गोली, गहने भी लूट ले गए

    By Bureau News

    हरमीत सिंह कालका ने उत्तरी कैलिफ़ोर्निया में सिख बुजुर्ग पर हमले की निंदा की

    By Bureau News
  • Politics
    punjab cold wave

    पंजाब में आठ जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी

    By Bureau News
    chaitra navratri 2024

    आज से नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो गई

    By Bureau News
    punjab election

    पंजाब में नगर निगम चुनाव 21 दिसंबर को होंगे, इसी दिन आएंगे नतीजे

    By Bureau News
    Skill India

    The Importance of Skill Development in Modern India

    By Bureau News
    CM Yogi Visit Zoo

    चुनाव के बाद सीएम योगी गोरखपुर चिड़ियाघर पहुंचे

    By Bureau News
    Congratulations to Ranjit Kaur and Amarjit Singh for their new responsibilities

    दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से रंजीत कौर और अमरजीत सिंह को नई ज़िम्मेदारियों के लिए बधाई

    By Bureau News
  • Health
    PM Modi awarded with Cyprus' highest honour

    पीएम मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया

    By Bureau News
    Former Chief Minister Hemant Soren

    झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन चार अप्रैल तक जेल में रहेंगे

    By Bureau News
    Shri Amarnath Yatra

    श्री अमरनाथ यात्रा इस बार 29 जून से शुरू होगी

    By Bureau News
    Lord Jagannath Rath Yatra

    अहमदाबाद में 147वीं जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जायेगी

    By Bureau News
    Punjab Haryana water Dispute

    जल विवाद सुलझाने के लिए हरियाणा-पंजाब सहमत हुए

    By Bureau News
    Earthquake in Hoshiarpur

    पंजाब के होशियारपुर में भूकंप के झटके

    By Bureau News
  • E-Paper
  • Team
  • Contact US
  • 🔥
  • India
  • Punjab
  • Delhi NCR
  • J & K
  • World
  • Article
  • Haryana
  • Himachal
Font ResizerAa
Swarnbhoomi TimesSwarnbhoomi Times
  • My Saves
  • My Feed
  • E-Paper
  • History
  • India
  • Punjab
  • Himachal
  • Haryana
  • J & K
  • Delhi NCR
Search
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Health
  • E-Paper
  • Team
  • Contact US
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 SWARNBHOOMI TIMES Daily Hindi News Paper, All Right Reserved.
Swarnbhoomi Times > Blog > Delhi NCR > दिल्ली में जल संकट को लेकर कांग्रेस और भाजपा का प्रर्दशन तेज हुआ
Delhi NCR

दिल्ली में जल संकट को लेकर कांग्रेस और भाजपा का प्रर्दशन तेज हुआ

Bureau News
Last updated: June 15, 2024 2:29 pm
Bureau News
Share
water crisis in Delhi
water crisis in Delhi
SHARE

नई दिल्ली: दिल्ली में जल संकट की समस्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी के बीच दिल्ली के कई इलाको में लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा। दिल्ली की भीषण गर्मी और पानी की कमी ने आम जनता का जीना दुर्भर कर दिया है। हलांकि दिल्ली सरकार भी अपनी तरफ से इस समस्या को दूर करने के लिए यतन कर रही है। अभी हाल ही में आप नेता आतिशी (Atishi) ने गुरुवार को पुष्टि की कि सरकार पानी की बर्बादी रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। दिल्ली सरकार की जल संसाधन मंत्री आतिशी ने इसी समस्या को लेकर हाईलेवल बैठक भी की, जिसमें कई उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे। इस बैठक में जल संकट को लेकर कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। इससे पहले आतिशी ने मीडिया में आकर दिल्ली के लोगों से पानी की बर्बादी को यथासंभव कम करने की भी अपील की। इस दौरान पानी की बर्बादी को कैसे रोका जाये उस बारे में भी दिल्ली के लोगों को बताया। इसके अलावा पानी के संकट को देखते हुए निर्देश भी जारी किये।

दूसरी तरफ कांग्रेस और भाजपा पार्टी अपने अपने तरीके से आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार को जल संकट के मुद्दे पर घेर रही है। जल संकट को लेकर दोनों पार्टियां कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। आज शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ ‘मटका फोड़’ विरोध प्रदर्शन किया। जल संकट को लेकर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओ का कहना है कि दिल्ली की आप सरकार पानी के नाम पर जनता से धोखा कर रही है। मौजूदा समय में दिल्ली के गरीब लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए दिल्ली में ‘मटका फोड़’ विरोध प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली के हर कोने में ‘मटका’ फोड़ा जाएगा। उनका यह भी कहना है कि जल संकट को लेकर दिल्ली की आम आदमी पार्टी और बीजेपी को आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति नहीं करनी चाहिए। उनकी राजनीति गरीबों को पानी से भी वंचित कर रही है। यह बहुत दुखद बात है।

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के विधानसभा क्षेत्र गिरि नगर इलाके में स्थित ऑफिस पर प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में भाजपा की कालकाजी वार्ड से निगम पार्षद योग्यता सिंह के नेतृत्व में मटका फोड़ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय निगम पार्षद योग्यता सिंह और कई भाजपा के कार्यकर्ता एमएलए के दफ्तर के गेट पर चढ़ गए और जमकर नारेबाजी की। योगिता सिंह और कई कार्यकर्ताओं ने आतिशी के इस्तीफा की मांग की।

TAGGED:water crisis in Delhi
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Shree Golden Temple Amritsar SGPC ने स्वर्ण मंदिर में Reels बनाने पर पाबंदी लगाई
Next Article CM Punjab Bhagwant mann पंजाब सीएम ने नशे के खिलाफ एक्शन लेने के दिए निर्देश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

शराब खरीदने वालों को सरेआम धमकी देने वाला साइन बोर्ड हटा निहंगों को हिरासत में लिया

जालंधर: "अगर कोई भी व्यक्ति यहां शराब पीता दिखाई दिया तो उसे झटका दिया जाएगा"…

By Bureau News

गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश पर पंजाब के 20 जिलों में होगी मॉक ड्रिल

चंडीगढ़: पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद सीमा पर तनाव दिन प्रतिदिन बढ़ता…

By Bureau News

आतंकियों के निशाने पर इमरान खान वाली जेल,3 गिरफ्तार

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान भी पिछले काफी समय से इसी जेल में…

By Bureau News

You Might Also Like

delhi
Delhi NCR

दिल्ली सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए सक्रिय 

By Bureau News
delhi sikh gurdwara management committee
Delhi NCR

नवें पातशाह की अद्वितीय शहादत को समर्पित “सरबत दा भला साइकिल राइड” 2 नवंबर को: हरमीत सिंह कालका

By Bureau News
Congratulations to Ranjit Kaur and Amarjit Singh for their new responsibilities
Delhi NCR

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से रंजीत कौर और अमरजीत सिंह को नई ज़िम्मेदारियों के लिए बधाई

By Bureau News
79th independence day of india
Delhi NCR

पाकिस्तान को कड़ा संदेश, भारत परमाणु ब्लैकमेल बर्दाश्त नहीं करेगा- पीएम मोदी

By Bureau News
Swarnbhoomi Times
Facebook Instagram Whatsapp Youtube

About US

Swarnbhoomi Times is India’s most popular Hindi Newspaper. Swarnbhoomi Times is a Leading Hindi-Language Daily Newspaper That Strongly Exists in Northern India.

Our Visitor

3900751
Top Categories
  • Delhi NCR
  • Punjab
  • Himachal
  • Tech
  • Haryana
  • India
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Privacy Policy

Copyright © 2022 SWARNBHOOMI TIMES Daily Hindi News Paper, All Right Reserved. Shine 7 Global Technology

Designed by Creative Tech Box.

Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?