महाशिवरात्रि का त्योहार आज मनाया जा रहा है। देशभर में भगवान भोले की आराधना के पर्व महाशिवरात्रि की धूम है। देशभर के शिवालयों में बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।
बाराबंकी के श्री लोधेश्वर महादेवा में महाशिवरात्रि पर लगने वाले पारंपरिक मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शुक्रवार को जलाभिषेक के लिए बृहस्पतिवार शाम से ही कतारें लग गईं। हर-हर बम-बम के जयकारों के बीच हजारों भक्त भोले की भक्ति में डूबे नज़र आये। लोग एक-दूसरे को पुकारने के लिए लोग भोले-भोले कह रहे हैं।
महाशिवरात्रि पर शुक्रवार सुबह-सवेरे ही शहर के विभिन्न मंदिरों में हर-हर महादेव के जयघोष की गूंज शुरू हो गई है। शिव भक्तों ने मंदिर पहुंचकर शिवलिंग पर जल अभिषेक करके पूजा अर्चना की। दिल्ली समेत एनसीआर के भी सभी शिवालयों को खूब सजाया गाय है। वही फरीदाबाद के सैनिक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर को फूलों से सजाया गया था। भगवान भोलेनाथ के भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
ऐतिहासिक पांडव कालीन गगन जी का टिल्ला शिवालय में सवेरे चार बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई हैं। भक्तजन 766 सीढियां चढ़ शिव मंदिर में पहुंच रहे हैं।
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे देश के शिवालय

Leave a comment