Wednesday, 30 Sep 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Swarnbhoomi Times
  • Home
  • Business

    पुरी सीट से कांग्रेस ने नया उम्मीदवार मैदान में उतारा

    By Bureau News

    बीजेपी के युवा नेता रॉबिन सांपला AAP में शामिल

    By Bureau News

    लुधियाना के कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्टू ने भाजपा का दामन थामा

    By Bureau News

    देश में NIA का आतंकी-गैंगस्टर के खिलाफ फिर बड़ा एक्शन

    By Bureau News

    भारत सरकार ने बर्ड फ्लू को लेकर एडवाइजरी जारी की

    By Bureau News

    दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश शुरू

    By Bureau News
  • Politics
    Punjab Haryana water Dispute

    जल विवाद सुलझाने के लिए हरियाणा-पंजाब सहमत हुए

    By Bureau News
    CM Punjab Bhagwan Mann

    पंजाब आइए, निवेश कीजिए और आगे बढ़िए- मुख्यमंत्री मान

    By Bureau News
    travel agents cheating

    विदेश भेजने के नाम पर युवकों से लाखों की ठगी

    By Bureau News
    Congress leader Rahul Gandhi

    हम करोड़ों ‘लखपति’ बनाकर देश का चेहरा बदल देंगे- राहुल गांधी

    By Bureau News
    Dera Chief Nanakmatta Baba Tarsem Singh

    डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह की गोलियां बरसाकर हत्या, हमलावर बाइक पर आए

    By Bureau News
    Skill India

    The Importance of Skill Development in Modern India

    By Bureau News
  • Health
    CM Bhagwant Mann, wife dr Gurpreet Mann and Daughter

    श्री स्वर्ण मंदिर और श्री दुर्ग्याणा मंदिर में सीएम मान ने परिवार सहित टेका माथा

    By Bureau News
    Welcome to Sardar Harmeet Singh Kalka, President of Delhi Sikh Gurdwara Management Committee

    वर्ल्ड पंजाबी ऑर्गेनाइज़ेशन द्वारा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थानों की भलाई के लिए कार्य करने का प्रस्ताव स्वागत योग्य कदम: सरदार हरमीत सिंह कालका

    By Bureau News
    Needle

    युवती के सिर में छोड़ दी सुई, असहनीय दर्द के बाद पता चला

    By Bureau News
    Farmer in Shambhu Border

    क्या अब हरियाणा सरकार शंभू बॉर्डर को खोलेगी

    By Bureau News
    Prime Minister Narendra Modi

    ओडिशा में 4 जून को बीजेडी सरकार की एक्‍सपायरी डेट है- पीएम मोदी

    By Bureau News
    Mahamandaleshwar Pilot Baba

    महायोगी पायलट बाबा के अंतिम दर्शन को देश विदेश से पहुंच रहे है श्रद्धालु

    By Bureau News
  • E-Paper
  • Team
  • Contact US
  • 🔥
  • Punjab
  • India
  • Delhi NCR
  • J & K
  • World
  • Article
  • Haryana
  • Himachal
Font ResizerAa
Swarnbhoomi TimesSwarnbhoomi Times
  • My Saves
  • My Feed
  • E-Paper
  • History
  • India
  • Punjab
  • Himachal
  • Haryana
  • J & K
  • Delhi NCR
Search
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Health
  • E-Paper
  • Team
  • Contact US
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 SWARNBHOOMI TIMES Daily Hindi News Paper, All Right Reserved.
Swarnbhoomi Times > Blog > Delhi NCR > पाकिस्तान को कड़ा संदेश, भारत परमाणु ब्लैकमेल बर्दाश्त नहीं करेगा- पीएम मोदी
Delhi NCR

पाकिस्तान को कड़ा संदेश, भारत परमाणु ब्लैकमेल बर्दाश्त नहीं करेगा- पीएम मोदी

Bureau News
Last updated: August 15, 2025 11:52 am
Bureau News
Share
79th independence day of india
79th independence day of india
SHARE

नई दिल्ली: आज भारत देश 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देश स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस वर्ष 2025 का विषय ‘नया भारत’ है। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का भी जश्न मनाया जा रहा है। पीएम मोदी लगातार आज 12वीं बार लाल किले से देश को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। स्वतंत्रता दिवस के जश्न पर 21 तोपों की सलामी भी दी गई। पीएम मोदी ने 103 मिनट लंबा भाषण दिया। इस बार के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी भगवा पगड़ी और भगवा रंग की सदरी पहने नजर आए। पीएम मोदी ने देश के लोगों को भविष्य का रोड मैप भी बताया। पीएम मोदी ने इस मौके पर अपने संबोधन में कई बड़ी योजनाओं का भी एलान किया। पीएम ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना और जीएसटी रिफार्म का एलान किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत अब परमाणु ब्लैकमेल बर्दाश्त नहीं करेगा। पीएम मोदी सिंधु जल संधि को लेकर कहा कि भारत का पानी दुश्मनों की धरती को सींचता था, जबकि मेरी धरती प्यासी रहती थी। अब भारत और उसके किसानों को अपने सिंधु जल पर अधिकार होगा। किसानों और राष्ट्र के कल्याण के लिए, हम सिंधु जल संधि से सहमत नहीं हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज 15 अगस्त का एक विशेष महत्व भी मैं देख रहा हूं। आज मुझे लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर के वीर जवानों को सैल्यूट करने का अवसर मिला है। हमारे देश के वीर, जांबाज सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है। पाकिस्तान की नींद अभी भी उड़ी हुई है। पाकिस्तान में हुई तबाही इतनी बड़ी हुई है, जिसके बारे में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अगर आगे भी दुश्मनों ने ये नापाक कोशिश जारी रखी, तो हमारी सेना निर्धारित समय और लक्ष्य तय करेगी। अब मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि अब देश सुदर्शन चक्र मिशन लॉन्च करने जा रहा है। “देश का हर नागरिक सुरक्षित महूसस करे। इसके लिए मैं 2035 तक इस राष्ट्रीय सुरक्षा कवच का विस्तार देना चाहता हूं इसलिए श्रीकृष्ण से प्रेरणा पाकर हमने सुदर्शन चक्र की राह को चुना है” ये सुदर्शन चक्र पावरफुल वेपन सिस्टम होगा, जो दुश्मन के हमले को ध्वस्त तो करेगा ही लेकिन साथ ही कई गुना ज्यादा दुश्मन पर हिटबैक भी करेगा। हम सुदर्शन चक्र मिशन को अगले दस साल में प्रखरता से आगे बढ़ाएंगे। इसके तहत बर्ष 2035 तक देश के सभी महत्वपूर्ण स्थलों को इस राष्ट्रीय सुरक्षा कवच से कवर किया जाएगा। इसी के साथ देश के सुरक्षा का कवच लगातार विस्तार होता जाएगा।

TAGGED:79th independence day of india79th Independence day of India 202579th Independence Day todayAjay Kohli indiaajay kohli journalist and writerIndian Prime Minister Narendra ModiPM modiPM Modi 2025 Newspm modi hindi newsPrime Minister Narendra ModiPrime Minister Narendra Modi Hindi News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 70-year-old Sardar Harpal Singh in Northern California हरमीत सिंह कालका ने उत्तरी कैलिफ़ोर्निया में सिख बुजुर्ग पर हमले की निंदा की
Next Article Paid tribute to freedom fighters राणा गुरजीत सिंह ने कपूरथला में 79वां स्वतंत्रता दिवस प्रभावशाली ढंग से मनाया
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

मनुष्य और पशुओं की मित्रता की कहानी बहुत पुरानी है- शून्य प्रभु

लुधियाना: सतलुज दरिया स्थित शनिगांव में शून्य प्रभु की अध्यक्षता में शनिदेव जी महाराज की…

By Bureau News

सीएम अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल भेजा गया

नई दिल्लीः राउज एवेन्यू कोर्ट ने 1 अप्रैल को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को…

By Bureau News

तोड़-फोड़ की राजनीति से लोकतंत्र कमजोर हो रहा है- मायावती

जयपुर: देश में हर चुनावों के दिनों में राजनितिक नेताओं का एक पार्टी को छोड़…

By Bureau News

You Might Also Like

Education Minister Harjot Singh Bains
Punjab

पंजाब के सरकारी कॉलेजों में सहायक प्रोफेसरों की भर्ती जल्द होगी- शिक्षा मंत्री बैंस

By Bureau News
Jammu City
J & K

जम्मू में होटलों की नए सिरे से समीक्षा होगी

By Bureau News
Indian railway
India

इंडिगो की उड़ानों में दिक्कत के बीच रेलवे ने कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाईं

By Bureau News
punjab cold wave
Punjab

पंजाब में आठ जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी

By Bureau News
Swarnbhoomi Times
Facebook Instagram Whatsapp Youtube

About US

Swarnbhoomi Times is India’s most popular Hindi Newspaper. Swarnbhoomi Times is a Leading Hindi-Language Daily Newspaper That Strongly Exists in Northern India.

Our Visitor

3902957
Top Categories
  • Delhi NCR
  • Punjab
  • Himachal
  • Tech
  • Haryana
  • India
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Privacy Policy

Copyright © 2022 SWARNBHOOMI TIMES Daily Hindi News Paper, All Right Reserved. Shine 7 Global Technology

Designed by Creative Tech Box.

Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?