Sunday, 15 Nov 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Swarnbhoomi Times
  • Home
  • Business

    बहुपक्षीय व्यक्तित्व के स्वामी, सेवा-मुक्त लेक्चरार दर्शन सिंह

    By Bureau News

    ओडिशा में 4 जून को बीजेडी सरकार की एक्‍सपायरी डेट है- पीएम मोदी

    By Bureau News

    आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव के घर ईडी की छापेमारी

    By Bureau News

    पुलिस ने श्रद्धालुओं पर हुए आंतकी हमले के मामले में जांच तेज की

    By Bureau News

    शराब खरीदने वालों को सरेआम धमकी देने वाला साइन बोर्ड हटा निहंगों को हिरासत में लिया

    By Bureau News

    भारत देश में अब सीएए लागू हो गया है, केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी की

    By Bureau News
  • Politics
    pm modi selfie with nazim

    पीएम ने नाजिम की सेल्फी लेने के सपने को पूरा किया

    By Bureau News
    Punjab Crime News

    पंजाब पुलिस ने लाखों की धोखाधड़ी करने वाले को मथुरा से पकड़ा

    By Bureau News
    punjab crime news

    बटाला के इमिग्रेशन सेंटर के बाहर गोलियां चलाने वाले पकड़े

    By Bureau News
    BJP candidate Ravneet Bittu

    भाजपा उम्मीदवार बिट्टू ने कहा हत्या करवाने की साजिश हो रही है

    By Bureau News
    Bangalore News

    बंगलूरू में गहराया जल संकट

    By Bureau News
    delhi environment minister gopal rai

    दिल्ली में एक जनवरी तक पटाखों के लिए दिशा निर्देश जारी

    By Bureau News
  • Health
    CM Mann with his wife Dr Gurpreet Kaur

    सीएम भगवंत मान के साथ पत्‍नी डॉ गुरप्रीत कौर ने मतदान किया

    By Bureau News
    Maulana Shahabuddin

    मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा CAA किसी की भी नागरिकता नहीं छीनता

    By Bureau News
    Naxalites

    23 महीनों में 2200 माओवादियों की वापसी

    By Bureau News
    delhi sikh gurdwara management committee

    नवें पातशाह की अद्वितीय शहादत को समर्पित “सरबत दा भला साइकिल राइड” 2 नवंबर को: हरमीत सिंह कालका

    By Bureau News
    Terrorists Attacked Bus

    पुलिस ने श्रद्धालुओं पर हुए आंतकी हमले के मामले में जांच तेज की

    By Bureau News
    Wildlife and Eco-Tourism Expo

    वाइल्डलाइफ एंड इको-टूरिज्म एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2026 का शुभारंभ

    By Bureau News
  • E-Paper
  • Team
  • Contact US
  • 🔥
  • Punjab
  • India
  • Delhi NCR
  • J & K
  • World
  • Article
  • Haryana
  • Himachal
Font ResizerAa
Swarnbhoomi TimesSwarnbhoomi Times
  • My Saves
  • My Feed
  • E-Paper
  • History
  • India
  • Punjab
  • Himachal
  • Haryana
  • J & K
  • Delhi NCR
Search
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Health
  • E-Paper
  • Team
  • Contact US
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 SWARNBHOOMI TIMES Daily Hindi News Paper, All Right Reserved.
Swarnbhoomi Times > Blog > J & K > रामबन में जमीन धंसने से भारी नुकसान, 100 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
J & K

रामबन में जमीन धंसने से भारी नुकसान, 100 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

Bureau News
Last updated: April 28, 2024 2:05 pm
Bureau News
Share
Ramban Land Sinking
Ramban Land Sinking
SHARE

रामबन: भारी बारिश के बाद जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जमीन धंसने से काफी नुकसान हुआ है। इसी के चलते परनोत गांव में लगभग एक वर्ग किलोमीटर के हिस्से में जमीन धंस गई है। अभी भी इलाके में भारी बारिश के बाद परनोट में भूमि धंसने का सिलसिला शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। जमीन धंसने के कारण नुकसान की मात्रा में भी लगातार इजाफा हो रहा है। यहां सड़क, घर और बिजली के खंभों-तारों को खासा नुकसान हुआ है।
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जमीन के धंसने से 50 से अधिक घर, चार बिजली टावर, एक रिसीविंग स्टेशन और एक मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। पेरनोट गांव में भी अचानक जमीन धंसने के बाद घरों में दरारें आने लगीं। इस सब के चलते गूल तथा रामवन के बीच सड़क संपर्क टूट गया। जमीन धंसने से प्रभावित परिवारों को अस्थायी रूप से सामुदायिक केंद्र रामबन, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के घरों में स्थानांतरित कर दिया गया है। NDRF, SDRF, NGo और स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ितों को बचाया गया है। प्रभावित इलाके में राहत शिविर और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण रामबन कैंप कार्यालय परनोट की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। जानकारी के मुताबिक रामबन जिले के एक गांव में जमीन धंसने की वजह से 58 से अधिक घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इस सब को देखते हुए अभी तक 500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, विस्थापितों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया है। जिला प्रशासन स्वास्थ्य शिविरों और पुनर्वास स्थलों पर स्वच्छता मानकों को बनाये रखने के लिए स्वच्छता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दे रहा है। इसी के साथ प्रभावित लोगों को समय पर स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के लिए एक सामुदायिक रसोई शुरू की गई है। वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) ने शनिवार को केंद्र से जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में भूमि धंसने की घटना का आकलन करने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम भेजने का आग्रह किया है।

डीसी उपायुक्त बसीर-उल-हक चौधरी ने मीडिया को बताया कि इलाके में भूमि धंसने का सिलसिला जारी है। यहां पर करीब 100 परिवारों को मवेशियों सहित एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। खराब मौसम से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद परिवारों को पेरनोट पंचायत से संचालित राहत और सहायता सेवाओं के साथ सामुदायिक हॉल मैत्रा (रामबन) में स्थानांतरित कर दिया गया है। प्रशासन हाई अलर्ट पर है और प्रभावित इलाके में हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। डीसी उपायुक्त ने यह भी बताया कि पहली प्राथमिकता प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना, टेंट स्थापित करना और चिकित्सा व अन्य सुविधाएं प्रदान करना है। अस्थायी राहत शिविर, सामुदायिक रसोई स्थापित की हैं। शनिवार को स्थिति का जायजा लेने के लिए भूवैज्ञानिकों की एक टीम ने सर्वे भी किया है। इसी दौरान प्रभावित इलाकों से मिट्टी के नमूने भी एकत्र किए गए है। इसी के साथ नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है। डीसी के अनुसार प्रभावित इलाके में राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, सिविल क्यूआरटी, मेडिकल और अन्य सामाजिक संगठनों की टीमें तैनात हैं। नोडल अधिकारी कैंप (बीडीओ रामबन) यासिर वानी की देखरेख में एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है।

TAGGED:Ramban Hindi NewsRamban Land SinkingRamban Land Sinking 2024Ramban Land Sinking 2024 Hindi NewsRamban Land Sinking Breaking NewsRamban Land Sinking Hindi NewsRamban Land Sinking NewsRamban Land Sinking Online NewsRamban Land Sinking Today NewsRamban NewsRamban Today News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Virsa Singh Valtoha शिअद ने विरसा सिंह वल्टोहा को खडूर साहिब से चुनावी मैदान में उतारा
Next Article Arvinder Singh Lovely अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

आम आदमी पार्टी का नारा ‘संसद में केजरीवाल, दिल्ली होगी और खुशहाल’

दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने आज से लोकसभा चुनाव कैंपेन की शुरुआत कर दी। आम…

By Bureau News

The Importance of Skill Development in Modern India

In today’s competitive world, having a degree is no longer enough. Skill development has become…

By Bureau News

बेंगलुरु के कैफे में ब्लास्ट के आरोपी पर 10 लाख रुपए का इनाम

दिल्ली: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट के आरोपी की…

By Bureau News

You Might Also Like

Jammu City
J & K

जम्मू में होटलों की नए सिरे से समीक्षा होगी

By Bureau News
Books Banned in Jammu Kashmir
J & K

जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद संबंधित कई किताबों को बैन किया गया

By Bureau News
Three terrorists killed in Kulgam
J & K

कुलगाम में सुरक्षाबलों ने तीन दिन में 3 आतंकी ढेर किये

By Bureau News
Indian Army
J & K

जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन शिवशक्ति शुरू कर LOC के पास एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर

By Bureau News
Swarnbhoomi Times
Facebook Instagram Whatsapp Youtube

About US

Swarnbhoomi Times is India’s most popular Hindi Newspaper. Swarnbhoomi Times is a Leading Hindi-Language Daily Newspaper That Strongly Exists in Northern India.

Our Visitor

3909449
Top Categories
  • Delhi NCR
  • Punjab
  • Himachal
  • Tech
  • Haryana
  • India
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Privacy Policy

Copyright © 2022 SWARNBHOOMI TIMES Daily Hindi News Paper, All Right Reserved. Shine 7 Global Technology

Designed by Creative Tech Box.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?