Wednesday, 30 Sep 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Swarnbhoomi Times
  • Home
  • Business

    रतन टाटा के निधन पर देशभर में शोक की लहर

    By Bureau News

    ताइवान में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, भारी नुकसान

    By Bureau News

    हाई कोर्ट ने एक सप्ताह के भीतर शंभू बॉर्डर की खुलवाया जाने का आदेश दिया

    By Bureau News

    कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह को ‘माइक’ चुनाव चिह्न आवंटित किया गया

    By Bureau News

    झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन चार अप्रैल तक जेल में रहेंगे

    By Bureau News

    आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव के घर ईडी की छापेमारी

    By Bureau News
  • Politics
    Harmeet Singh Kalka honoured with a special award

    हरमीत सिंह कालका ने शैक्षणिक संस्थानों से प्राप्त शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार

    By Bureau News
    lord shri ram mandir in ayodhya

    अयोध्‍या में ऐतिहासिक राम नवमी की तैयारियां शुरू

    By Bureau News
    Paid tribute to freedom fighters

    राणा गुरजीत सिंह ने कपूरथला में 79वां स्वतंत्रता दिवस प्रभावशाली ढंग से मनाया

    By Bureau News
    International Yoga Day 2024

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी कश्मीर पहुंचेंगे

    By Bureau News
    actress Kangana

    किसी भी महिला को भद्दी टिप्पणी कष्टदायक -कंगना

    By Bureau News
    haryana accident news

    रेवाड़ी में बस और कार की टक्कर, पांच लोगों की मौत

    By Bureau News
  • Health
    farmers protest shambhu border

    हाई कोर्ट ने एक सप्ताह के भीतर शंभू बॉर्डर की खुलवाया जाने का आदेश दिया

    By Bureau News
    CM Punjab Bhagwan Mann

    पंजाब के हलवारा एयरपोर्ट का नाम शहीद सराभा के नाम पर हो – मुख्यमंत्री मान

    By Bureau News
    Rbi Governor Shri Shaktikanta Das

    RBI फिनटेक कंपनियों के खिलाफ नहीं

    By Bureau News
    Kota News

    कोटा में 12 साल के बच्चे को निर्वस्त्र कर पीटा, 6 लोग हिरासत में लिये गये

    By Bureau News
    PRTC NEW BUSES5

    पंजाब के मुख्यमंत्री मान 100 नई बसों की सौगात देने जा रहे हैं

    By Bureau News
    delhi environment minister gopal rai

    दिल्ली में एक जनवरी तक पटाखों के लिए दिशा निर्देश जारी

    By Bureau News
  • E-Paper
  • Team
  • Contact US
  • 🔥
  • Punjab
  • India
  • Delhi NCR
  • J & K
  • World
  • Article
  • Haryana
  • Himachal
Font ResizerAa
Swarnbhoomi TimesSwarnbhoomi Times
  • My Saves
  • My Feed
  • E-Paper
  • History
  • India
  • Punjab
  • Himachal
  • Haryana
  • J & K
  • Delhi NCR
Search
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Health
  • E-Paper
  • Team
  • Contact US
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 SWARNBHOOMI TIMES Daily Hindi News Paper, All Right Reserved.
Swarnbhoomi Times > Blog > India > अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना,कड़ी सुरक्षा के इंतजाम
India

अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना,कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

Bureau News
Last updated: July 2, 2025 10:03 am
Bureau News
Share
Shri Amarnath Yatra 2025
Shri Amarnath Yatra 2025
SHARE

जम्मू: अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था जम्मू से बुधवार को रवाना हो गया। इस अवसर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को पहलगाम और बालटाल में जुड़वां आधार शिविरों की ओर तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद पहलगाम और बालटाल दोनों अक्षों से यात्रा मार्ग को नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की लगभग 600 अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किया गया है। सरकार ने जम्मू से बालटाल और पहलगाम में आधार शिविरों तक यात्रियों के लिए मुफ्त बस सेवा और अन्य व्यवस्थाएं की हैं।

अमरनाथ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य, जल आपूर्ति और बिजली जैसे प्रमुख विभागों के सैकड़ों जम्मू-कश्मीर सरकार के कर्मचारी यात्रा व्यवस्थाओं में शामिल हैं, ताकि तीर्थयात्रा को सुचारू रूप से चलाया जा सके। बालटाल से अमरनाथ गुफा मंदिर तक का रास्ता सबसे छोटा रास्ता है जो 14 किमी. का है, जबकि पारंपरिक अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम मार्ग 48 किमी. लंबा पड़ता है।

श्री अमरनाथ यात्रियों को बेहतर साफ-सफाई देने के लिए जम्मू नगर निगम के सैकड़ों सफाई साथियों की टीम भी यात्रा शुरू होने के साथ ही काम में जुट गई हैं। भगवती नगर यात्री निवास समेत यात्रियों के ठहरने के अन्य स्थलों पर सफाई साथियों की टीम सुबह से शाम तक तैनात हैं। सफाई कर्मियों के अलावा सेनिटरी स्टाफ की तैनाती भी रहेगी और इन स्थानों पर तीन शिफ्टों में नगर निगम कर्मी काम करते नजर आएंगे।

ज्वाइंट कमिश्नर हेल्थ एंड सेनिटेशन अब्दुल स्तार ने मीडिया को बताया कि श्री अमरनाथ यात्रा को सरल और स्वच्छ बनाने के लिए निगम के करीब 300 सफाई कर्मचारी जम्मू के प्रवेश द्वार कुंजवानी से लेकर पूरे शहर में यात्रियों के ठहरने, आने जाने के स्थलों पर जुटे हुए हैं। इतना ही नहीं नगर निगम के कचरा उठाने वाले आटो, जेसीबी मशीनों को भी तैनात किया गया है जो रोजाना सुबह, दोपहर और शाम को कचरा उठाने के लिए सक्रिय रह रहे हैं। यात्रियों के लिए लगाए गए अस्थायी शौचालयों की सफाई को भी रूटीन में सुनिश्चित करवाया जा रहा है।

TAGGED:ajay kohli journalist and writerShri Amarnath YatraShri Amarnath Yatra 2025Shri Amarnath Yatra 2025 Hindi NewsShri Amarnath Yatra 2025 NewsShri Amarnath Yatra 2025 Online NewsShri Amarnath Yatra Hindi NewsShri Amarnath Yatra News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Sardar Hardeep Singh, President, Delhi Sikh Gurdwara Management Committee, taking information about health services at Kalka Hospital दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति सम्पूर्ण मानवता के लिए निस्वार स्वास्थ्य सेवाओं का प्रतीक
Next Article Sardar Harmeet Singh Kalka हरमीत सिंह कालका द्वारा गाज़ियाबाद और दिल्ली की संगत का धन्यवाद
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

सेमीकंडक्टर सेक्टर में चार नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चार नई सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मंजूरी दी गई…

By Bureau News

पाकिस्तान के कराची में लू से 450 लोगों की मौत

नई दिल्लीः पाकिस्तान में भी भीषण गर्मी का प्रकोप दिखाई दे रहा है। भीषण गर्मी…

By Bureau News

पानी के लिए पाकिस्तान में मचा हाहाकार, सिंध में प्रदर्शन

नई दिल्ली: पाकिस्तान काफी समय से भारत में आंतकवादी घटनाओं को करवाता आ रहा हैं।…

By Bureau News

You Might Also Like

Satluj
India

पंजाब की विरासत—साहस, बलिदान और शांति की प्रेरणादायक यात्रा

By Bureau News
mamata banerjee
India

अलिपुर कोर्ट ने TMC फंड विवाद के चलते बैंक खातों के इस्तेमाल पर लगाई रोक

By Bureau News
RG kar case
India

आरजी कर मामले में कार्रवाई तेज हुई

By Bureau News
CM Yogi Adityanath in Bengal
India

चुनाव नतीजे के बाद गुंडों को बंगाल में छिपने के लिए जगह तक नहीं मिलेगी- मुख्यमंत्री योगी

By Bureau News
Swarnbhoomi Times
Facebook Instagram Whatsapp Youtube

About US

Swarnbhoomi Times is India’s most popular Hindi Newspaper. Swarnbhoomi Times is a Leading Hindi-Language Daily Newspaper That Strongly Exists in Northern India.

Our Visitor

3902957
Top Categories
  • Delhi NCR
  • Punjab
  • Himachal
  • Tech
  • Haryana
  • India
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Privacy Policy

Copyright © 2022 SWARNBHOOMI TIMES Daily Hindi News Paper, All Right Reserved. Shine 7 Global Technology

Designed by Creative Tech Box.

Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?