Wednesday, 30 Sep 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Swarnbhoomi Times
  • Home
  • Business

    अब भारतीय सेना में भी रोबोटिक डॉग्स जल्द शामिल हो सकते है

    By Bureau News

    शराब खरीदने वालों को सरेआम धमकी देने वाला साइन बोर्ड हटा निहंगों को हिरासत में लिया

    By Bureau News

    लुधियाना जिले में पार्टी की विचारधारा को हर घर पहुंचाया जायेगा – हरीश सिंगला

    By Bureau News

    भूमि घोटाले मामले में ED ने कई जगहों पर छापेमारी की

    By Bureau News

    पंजाब के हर जिले का होगा सेंट्रलाइज्ड मालखाना

    By Bureau News

    डीएसजीएमसी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका द्वारा स. सुखदेव सिंह ढींडसा को श्रद्धांजलि

    By Bureau News
  • Politics
    Viral Video Delhi

    युवक ने सड़क के बीच कुर्सी पर बैठ रील का तड़का लगाया, पुलिस ने लिया एक्शन

    By Bureau News
    Ujjain's Mahakal temple

    महाकाल मंदिर में भस्मआरती के समय आग लगने से 13 घायल

    By Bureau News
    PM Modi

    नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे- पीएम मोदी

    By Bureau News
    Delhi Assembly Elections 2025

    दिल्ली चुनाव में संवेदनशील बूथ पर पुलिस और अर्ध सैनिक बलों की तैनाती

    By Bureau News
    PM Narendra Modi in Azamgarh

    पीएम मोदी ने आजमगढ़ से कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

    By Bureau News
    CM Kejriwal in jail

    सीएम केजरीवाल को फिलहाल जेल में ही रहना होगा

    By Bureau News
  • Health
    Congress MP Sudha

    कांग्रेस MP की चेन छीनने वाला शातिर चोर पकड़ा गया

    By Bureau News
    kejriwal press conference

    सीएए देश के लिए खतरनाक होगा – केजरीवाल

    By Bureau News
    Yugamdeep Singh Tiwana

    युगमदीप सिंह टिवाना मानशाहीया कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सम्मानित

    By Bureau News
    Retired Lecturer Darshan Singh

    बहुपक्षीय व्यक्तित्व के स्वामी, सेवा-मुक्त लेक्चरार दर्शन सिंह

    By Bureau News
    Earthquake in Hoshiarpur

    पंजाब के होशियारपुर में भूकंप के झटके

    By Bureau News
    Rana Gurjit Singh

    पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट का चुनाव जल्द होना चाहिए : राणा गुरजीत सिंह

    By Bureau News
  • E-Paper
  • Team
  • Contact US
  • 🔥
  • Punjab
  • India
  • Delhi NCR
  • J & K
  • World
  • Article
  • Haryana
  • Himachal
Font ResizerAa
Swarnbhoomi TimesSwarnbhoomi Times
  • My Saves
  • My Feed
  • E-Paper
  • History
  • India
  • Punjab
  • Himachal
  • Haryana
  • J & K
  • Delhi NCR
Search
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Health
  • E-Paper
  • Team
  • Contact US
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 SWARNBHOOMI TIMES Daily Hindi News Paper, All Right Reserved.
Swarnbhoomi Times > Blog > Punjab > लोकसभा चुनाव 2024 में, पंजाब का नया रूप
Punjab

लोकसभा चुनाव 2024 में, पंजाब का नया रूप

Bureau News
Last updated: April 22, 2024 9:43 am
Bureau News
Share
punjab lok sabha elections 2024
punjab lok sabha elections 2024
SHARE

पंजाब (Raksha Rawat): बीजेपी अपने सबसे पुराने और घनिष्ठ सहयोगियों में से एक शिरोमणी अकाली दल के साथ अपने गठबंधन की शुरुआत नहीं कर रही है। जिसका ऐलान हो चुका है। हालांकि, बीजेपी ने जनता दल यूनाइटेड और तेलुगु देशम पार्टी जैसे अलग हो चुके सहयोगियों को एनडीए में शामिल करने के लिए पूर्ण प्रयास किया। इस निर्णय के तीन मुख्य सबूत है जो इसे साफ तौर पर ज़ाहिर बनाते है।

पहला, 26 मार्च को पंजाब बीजेपी प्रमुख सुनील कुमार जाखड़ ने एक्स (ट्वीटर) पर एक वीडियो में बताया कि “बीजेपी पंजाब में अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है । यह फ़ैसला बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं और आम लोगों की सलाह के बाद लिया गया है।”

दूसरा, 26 मार्च को ही लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल हो गए और बीजेपी की टिकट पर लुधियाना से चुनाव लड़ेंगे। यह वही सीट है जिस पर अकाली दल बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ता था।

तीसरा, 27 मार्च को अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने एक सार्वजनिक बैठक में कहा कि ” चुनाव ऐसी लड़ाई है जिसके एक तरफ़ सिख पंथ और पंजाब है, जबकि दूसरी तरफ सभी पंजाब विरोधी पार्टियां है जो दिल्ली से चल रही है।”
यह सभी घटनाएं बीजेपी और शिरोमणी अकाली दल के गठबंधन को नकारती है।

सवाल यह है कि लंबे समय से एकजुट इन दो पार्टियों के बीच ऐसा क्या हुआ जो चुनावी लड़ाई यह आमने सामने की हो गए है? रवनीत बिट्टू का बीजेपी में जाना कितना अहम है? पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के अलग रास्ते कैसे है?


इन सवालों के कई बड़े पहलू है।

पहला पहलू – सीट बंटवारा

परपंरागत रूप से दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारा यहीं रहा कि शिरोमणी अकाली दल पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से 10 पर चुनाव लड़ता था। जबकि बीजेपी 3 सीटों पर चुनाव लड़ती थी। गुरदासपुर, होशियारपुर और अमृतसर, इन तीनों सीटों पर हिंदू वोटरों की संख्या दूसरे वोट बैंक की तुलना में ज्यादा है। इस बार बीजेपी 5 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए ज़ोर दे रही थी। ऊपर बताए तीन सीटों के अलावा बीजेपी ने पटियाला के साथ लुधियाना या आनंदपुर साहिब में से कोई एक सीट मांगी थी। जिस पर अकाली दल ने तीन पारंपरिक सीटों के अलावा एक सीट अधिक देने की स्वीकृति दी लेकिन पांचवी सीट डील ब्रेकर बन गई और कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ।

दूसरा पहलू – रियायतें है

अकाली दल को बीजेपी गठबंधन में सिख मतदाताओं से विरोध का अनुमान था ऐसे में अकाली दल ने नरेंद्र मोदी सरकार से कुछ ठोस रियायतें मांगी जैसे सिख राजनीतिक कैदियों की रिहाई पर कुछ सकारात्मक पहल। माना जाता है की बीजेपी इस मुद्दे के पक्ष में नहीं थी।

तीसरा पहलू – वोट ट्रांसफर को लेकर चिंताएं

दोनों ही पार्टियों को वोट का बड़ा हिस्सा अपने पक्ष में न आने का डर था क्योंकि पंजाब में जमीनी स्थिति पर वोट अब पहले से ज्यादा बटे दिख रहे है। हालांकि, यह अभी भी हिंदी भाषी राज्यों की तुलना में कम है।

चौथा पहलू – रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस से तीन बार सांसद रह चुके है। उन्होंने 2009 का चुनाव आनंदपुर साहिब से जीता, 2014 और 2019 में लुधियाना से जीत हासिल की। वह पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते है जो पंजाब की राजनीति में विवादों में रहे। बिट्टू लुधियाना के हिंदू व्यापारियों के बीच लोकप्रिय है और इससे बीजेपी को वोट मज़बूत करने में मदद मिलेगी। हालांकि सिख मतदाताओं के बीच, विशेष रूप से लुधियाना के गिल, दाखा और जगराओं जैसे क्षेत्रों में, बिट्टू लगभग पूरी तरह से कांग्रेस के वोटबैंक पर निर्भर थे। जिसके कारण बीजेपी उम्मीदवार के रूप में उनके कई ग्रामीण क्षेत्रों में खराब प्रदर्शन करने की संभावना है जिसका मुख्य कारण कृषि कानून और मांगे है। इससे अब लुधियाना सीट पर कड़ा मुकाबला होगा।

पांचवा पहलू – बीजेपी की बात करें तो लुधियाना में नतीजे चाहे जो भी हो बिट्टू के आने से पंजाब में मूलभूत समस्या जो सिख मतदाताओं के बीच अविश्वास और दलित मतदाताओं के बीच आकर्षण की कमी है उसमे समाधान फिलहाल नहीं दिख रहा। दरअसल, बिट्टू के आगमन से बीजेपी और सिखों के बीच दूरियां और भी बढ़ने की संभावना है।

लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए समस्या यह है कि पंजाब हिंदी पट्टी की तरह एकजुट राज्य नहीं है। त्रिकोणीय मुकाबले में किसी भी पार्टी के लिए किसी एक समुदाय के 50 फीसदी से ज़्यादा वोटों को एकजुट करना मुश्किल होता है।

शिरोमणी अकाली दल के लिए यह आर या पार का चुनाव होगा। पार्टी के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल की मृत्यु के बाद यह पहला चुनाव है जो पार्टी लड़ रही है वो भी 25 सालों में बीजेपी गठबंधन के बगैर। सुखदेव ढींडसा और उनसे अलग हुए गुट को पार्टी में वापस लाकर सुखबीर बादल अकाली गुटों को एकजुट करने में कामयाब रहे हैं। पार्टी मुख्य रूप से अभी ग्रामीण सिख बहुल सीटों पर ध्यान केंद्रित कर सकती है।

किसी भी पार्टी का भविष्य चाहे कैसा भी हो। जनता को चाहिए कि वह धर्म, जाति और पार्टी का रूप रंग न देखते हुए। देश, प्रशासन और अहम मुद्दों को ध्यान रखते हुए अपना मत दे। 19 अप्रैल 2024 को हुए लोकसभा चुनाव के पहले चरण में, 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 102 संसदीय सीटों पर मतदान किया लेकिन वोटरों की संख्या 63 फीसदी ही दिखी। यह संख्या देशवासियों विशेष रूप से युवाओं की जागरूकता पर सवाल उठाती है।

TAGGED:punjab aap partypunjab aap party hindi newspunjab akali dalpunjab akali dal hindi newspunjab bjppunjab bjp hindi newspunjab bjp today newspunjab congresspunjab congress hindi newspunjab lok sabha electionspunjab lok sabha elections 2024punjab lok sabha elections 2024 Hindi Newspunjab lok sabha elections newspunjab lok sabha elections today news
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article RSS Chief Mohan Bhagwat RSS अपना शताब्दी वर्ष नहीं मनाएगा- मोहन भागवत
Next Article Court अरविंद केजरीवाल कोर्ट के आदेश के आधार पर न्यायिक हिरासत में हैं- हाईकोर्ट
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

एक विदेशी महिला मुंबई के जंगल में जंजीर से बंधी हुई मिली

मुंबई: एक विदेशी महिला महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के जंगल में लोहे की जंजीर से…

By Bureau News

आईपीएस नलिन प्रभात को जम्मू-कश्मीर के DGP नियुक्त किया गया

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के वर्तमान DGP आर.आर.स्वैन 30 सिंतबर को रिटायर हो रहे हैं। गृह मंत्रालय…

By Bureau News

मनचलों ने स्कूल जा रही छात्रा को 3 घंटे तक कैद में रखा

पटना: बिहार में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। महिलाओं की सुरक्षा को…

By Bureau News

You Might Also Like

punjab police
Punjab

पंजाब के हर जिले का होगा सेंट्रलाइज्ड मालखाना

By Bureau News
Wildlife and Eco-Tourism Expo
Punjab

वाइल्डलाइफ एंड इको-टूरिज्म एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2026 का शुभारंभ

By Bureau News
CM Punjab Bhagwan Mann
Punjab

पंजाब की जनता फिर से चुनेगी AAP सरकार- CM भगवंत मान

By Bureau News
Sanjeev Jain
Punjab

अक्यूम्स ने विनिर्माण इकाई को किया और अधिक सशक्त

By Bureau News
Swarnbhoomi Times
Facebook Instagram Whatsapp Youtube

About US

Swarnbhoomi Times is India’s most popular Hindi Newspaper. Swarnbhoomi Times is a Leading Hindi-Language Daily Newspaper That Strongly Exists in Northern India.

Our Visitor

3902957
Top Categories
  • Delhi NCR
  • Punjab
  • Himachal
  • Tech
  • Haryana
  • India
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Privacy Policy

Copyright © 2022 SWARNBHOOMI TIMES Daily Hindi News Paper, All Right Reserved. Shine 7 Global Technology

Designed by Creative Tech Box.

Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?