Thursday, 2 Apr 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Swarnbhoomi Times
  • Home
  • Business

    याचिका कानून के मौलिक सिद्धांतों के विपरीत है- हाई कोर्ट

    By Bureau News

    पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब का तांडव जारी, 20 लोगों की मौत

    By Bureau News

    पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट का चुनाव जल्द होना चाहिए : राणा गुरजीत सिंह

    By Bureau News

    दिल्ली के 40 फुट गहरे बोरवेल से निकलने की कोशिशें जारी

    By Bureau News

    गर्मियों में अक्सर निराशा और चिड़चिड़ापन सा महसूस होने लगता है

    By Bureau News

    दूरदर्शी और प्रभावशाली प्रशासक इंजीनियर रविंदर सिंह सैनी की पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन में सदस्य नियुक्ति

    By Bureau News
  • Politics
    Election Commission of india

    पोस्टल बैलेट से वोट डाल सकेंगे ड्यूटी पर मौजूद पत्रकार

    By Bureau News
    Mock drill in Punjab

    गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश पर पंजाब के 20 जिलों में होगी मॉक ड्रिल

    By Bureau News
    Hindu Refugees Protest

    सीएम केजरीवाल के घर के बाहर शरणार्थियों ने किया विरोध प्रदर्शन

    By Bureau News
    MLA Rana Inder Pratap Singh

    विधायक राणा इंदर प्रताप ने पंजाब मुख्यमंत्री से बाढ़ के खतरे पर तुरंत कार्रवाई करने की अपील

    By Bureau News
    Punjab CM

    पंजाब सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग का 68 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया किया

    By Bureau News
    लुधियाना में अभिनव भारत पार्टी की बैठक आयोजित हुई

    लुधियाना जिले में पार्टी की विचारधारा को हर घर पहुंचाया जायेगा – हरीश सिंगला

    By Bureau News
  • Health
    Harmeet Singh Kalka

    कालका द्वारा एसजीपीसी के प्रधान धामी को नवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहादत दिवस को एकजुट होकर मनाने के लिए पत्र

    By Bureau News
    Two goods trains collided

    पंजाब के सरहिंद के पास दो ट्रेनें आपस में टकराई, दो लोको पायलट घायल

    By Bureau News
    Satyapal Malik

    जम्मू-कश्मीर के 79 वर्षीय पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन

    By Bureau News
    cm arvind kejriwal

    सीएम केजरीवाल को कोर्ट ने 16 मार्च को पेश होने का आदेश दिया

    By Bureau News
    Kidnapped child from Khanna recovered within 24 hours

    खन्ना से अपहृत बच्चा 24 घंटे में बरामद, मुठभेड़ में एक अपहरणकर्ता ढेर

    By Bureau News
    Delhi Rape Crime

    दिल्ली में समाजसेवी युवती के साथ निर्भया जैसी हैवानियत, शरीर को नोंच डाला

    By Bureau News
  • E-Paper
  • Team
  • Contact US
  • 🔥
  • India
  • Punjab
  • Delhi NCR
  • J & K
  • World
  • Haryana
  • Himachal
Font ResizerAa
Swarnbhoomi TimesSwarnbhoomi Times
  • My Saves
  • My Feed
  • E-Paper
  • History
  • India
  • Punjab
  • Himachal
  • Haryana
  • J & K
  • Delhi NCR
Search
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Health
  • E-Paper
  • Team
  • Contact US
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 SWARNBHOOMI TIMES Daily Hindi News Paper, All Right Reserved.
Swarnbhoomi Times > Blog > India > इस विश्वस्तरीय आधुनिक अस्पताल में इलाज का खर्च सरकारी अस्पतालों के बराबर होगा : कालका
India

इस विश्वस्तरीय आधुनिक अस्पताल में इलाज का खर्च सरकारी अस्पतालों के बराबर होगा : कालका

Bureau News
Last updated: June 15, 2025 12:06 pm
Bureau News
Share
Guru Harkrishan Institute of Medical Sciences and Research
Guru Harkrishan Institute of Medical Sciences and Research
SHARE

नई दिल्ली: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आज गुरुद्वारा बाला साहिब में ‘अरदास’ के साथ गुरु हरकृष्ण इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च को जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने कहा कि यह अस्पताल विश्वस्तरीय आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, लेकिन इलाज का खर्च सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों के बराबर रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में ओपीडी की सेवाएं मुफ्त प्रदान की जाएंगी।

स. कालका ने बताया कि 2019 में जब स. मनजिंदर सिंह सिरसा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बने और वे स्वयं जनरल सेक्रेटरी बने, तब इस अस्पताल की शुरुआत के प्रयास किए गए। उन्होंने कहा, “हमने एक मुफ्त डायलिसिस सेंटर शुरू किया था,” और अब तक 90,000 डायलिसिस हो चुके हैं और एक भी पैसा नहीं लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि “हमारे अस्पताल में कोई बिलिंग काउंटर ही नहीं है।”

Guru Harkrishan Institute of Medical Sciences and Research to the public

कालका ने यह भी बताया कि स. सिरसा और उनके पदभार संभालने से पहले की कमेटी इस अस्पताल की शुरुआत में अड़चनें पैदा कर रही थी। उन्होंने आगे कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर के दौरान एक पैंडेमिक विंग बनाया गया! उन्होंने बताया, “हमारे पास नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, गायनकोलॉजी, पीडियाट्रिक्स जैसे विभाग हैं। दो आईसीयू, एक पीडियाट्रिक आईसीयू, नवीनतम सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड सुविधाएं और अलग-अलग विभागों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध हैं।

उन्होंने कर सेवा वाले बाबा जी – बाबा बचन सिंह जी, बाबा सतनाम सिंह जी और बाबा सुरिंदर सिंह जी के प्रति आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि अस्पताल की सेवा विश्वस्तरीय होगी लेकिन शुल्क सरकारी अस्पतालों के बराबर ही होंगे। उन्होंने कहा, “हमारे पास सरकार में अपना प्रतिनिधि (स. सिरसा) है, इसलिए हमारी वास्तविक मांगों को पूरा करवाने में कोई परेशानी नहीं आती।” उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अस्पताल के लिए आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इलाज ले सकें। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल सेक्रेटरी स. जगदीप सिंह कहलों और अन्य सदस्य व पदाधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद थे।

इस अवसर पर दिल्ली सरकार के खाद्य व आपूर्ति, उद्योग, वन एवं पर्यावरण मंत्री स. मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि इस अस्पताल से उनकी भावनाएं जुड़ी हुई हैं क्योंकि यह मानवता की सेवा है। उन्होंने कहा, “जब दिल्ली में हमारी सरकार बनी जिसमें मैं भी शामिल हूं, तब सभी आवश्यक अनुमतियां प्राप्त हुईं और अस्पताल की शुरुआत संभव हो पाई।” उन्होंने सिखों को सुझाव दिया कि सरकार से लाभ लेना चाहिए, सिर्फ विरोध करना कोई समाधान नहीं है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को ₹100 करोड़ रुपये स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों के लिए मिले हैं, और और भी अधिक मिल सकते हैं।उन्होंने पूर्व अध्यक्ष स. अवतार सिंह हिट की भी सराहना की जिन्होंने अस्पताल के लिए ज़मीन अलॉट करवाई थी।

स. सिरसा ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, जिन्होंने इस अस्पताल को खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, के सहयोग से यह परियोजना पूरी हुई। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल 2006 से बंद था और 19 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद सरकार के सहयोग से खोला गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को समर्पण समारोह में शामिल होना था लेकिन कल अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के कारण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राज्य स्तर के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। स. सिरसा ने दिल्ली में एक लॉ कॉलेज खोलने की सिफारिश की क्योंकि उनके अनुसार सिख युवाओं को कानून की पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने श्रीमती रंजीत कौर के प्रयासों की भी सराहना की, जिन्होंने रामगढ़िया बैंक खोलने की पहल की, और कहा कि जब यह बैंक खुलेगा तो लोग उनके प्रयासों की प्रशंसा करेंगे।

TAGGED:ajay kohli journalist and writerDelhi Chief Minister Mrs. Rekha GuptaDelhi Sikh Gurdwara Management CommitteeDSGMC President Mr Harmeet Singh KalkaDSGMC President Mr Harmeet Singh Kalka Hindi OnlineDSGMC President Mr Harmeet Singh Kalka NewsGuru Harkrishan Institute of Medical Sciences and ResearchGuru Harkrishan Institute of Medical Sciences and Research Hindi NewsGuru Harkrishan Institute of Medical Sciences and Research NewsGuru Harkrishan Institute of Medical Sciences and Research Online NewsManjinder Singh SirsaShri Gurdwara Bala Sahib
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article intense heat in Punjab पंजाब में प्रचंड गर्मी से जनता परेशान, तापमान 42 डिग्री पहुंचा
Next Article Home Minister Amit Shah मुख्यमंत्री योगी ने यूपी को बनाया पावर हाउस बनाया- गृह मंत्री अमित शाह
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू की 17.82 करोड़ की संपत्ती जब्त

चंडीगढ़: देश में इस समय ईडी ने गैंगस्टरो और भ्रष्टाचार के खिलाफ बिशेष मुहीम चला…

By Bureau News

समुद्र में भारतीय नौसेना की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 35 लुटेरों को पकड़ा

मुंबई: पिछले कुछ समय से भारतीय नौसेना समुद्र में अपना दबदबा बढ़ा रही हैं। हाल…

By Bureau News

पंजाब के होशियारपुर में भूकंप के झटके

होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर में शाम चार बजकर 14 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस…

By Bureau News

You Might Also Like

Education Minister Harjot Singh Bains
Punjab

पंजाब के सरकारी कॉलेजों में सहायक प्रोफेसरों की भर्ती जल्द होगी- शिक्षा मंत्री बैंस

By Bureau News
Jammu City
J & K

जम्मू में होटलों की नए सिरे से समीक्षा होगी

By Bureau News
Indian railway
India

इंडिगो की उड़ानों में दिक्कत के बीच रेलवे ने कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाईं

By Bureau News
punjab cold wave
Punjab

पंजाब में आठ जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी

By Bureau News
Swarnbhoomi Times
Facebook Instagram Whatsapp Youtube

About US

Swarnbhoomi Times is India’s most popular Hindi Newspaper. Swarnbhoomi Times is a Leading Hindi-Language Daily Newspaper That Strongly Exists in Northern India.

Our Visitor

3707338
Top Categories
  • Delhi NCR
  • Punjab
  • Himachal
  • Tech
  • Haryana
  • India
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Privacy Policy

Copyright © 2022 SWARNBHOOMI TIMES Daily Hindi News Paper, All Right Reserved. Shine 7 Global Technology

Designed by Creative Tech Box.

Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?