Thursday, 20 Aug 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Swarnbhoomi Times
  • Home
  • Business

    डोनाल्ड ट्रंप और बाइडन में फिर होगी टक्कर, भारतवंशी निक्की हेली रेस से बाहर

    By Bureau News

    लाल मिर्च के दाम अचानक गिरने पर किसान गुस्सा

    By Bureau News

    कुलगाम में सुरक्षाबलों ने तीन दिन में 3 आतंकी ढेर किये

    By Bureau News

    हिमाचल में बीते 3 वर्षों दौरान चिट्टा तस्करी में 4,445 लोग गिरफ्तार किए

    By Bureau News

    देश के विद्वान लक्ष्मीकांत दीक्षित के निधन पर पीएम व सीएम ने दुख जताया

    By Bureau News

    जबरन यूक्रेन के खिलाफ जंग में उतार दिए गए पंजाबी युवक

    By Bureau News
  • Politics
    Lord Jagannath Rath Yatra

    अहमदाबाद में 147वीं जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जायेगी

    By Bureau News
    Shunya Prabhu

    मनुष्य और पशुओं की मित्रता की कहानी बहुत पुरानी है- शून्य प्रभु

    By Bureau News
    Three Drunk Girls Attack Police

    नशे में धुत तीन लड़कियों का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने कारवाई की

    By Bureau News
    PM Narendra Modi in Azamgarh

    पीएम मोदी ने आजमगढ़ से कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

    By Bureau News
    CAA in India

    भारत देश में अब सीएए लागू हो गया है, केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी की

    By Bureau News
    Scholar Laxmikant Dixit Ji

    देश के विद्वान लक्ष्मीकांत दीक्षित के निधन पर पीएम व सीएम ने दुख जताया

    By Bureau News
  • Health
    punjab crime news

    शराब खरीदने वालों को सरेआम धमकी देने वाला साइन बोर्ड हटा निहंगों को हिरासत में लिया

    By Bureau News
    Liquor Businessman Killed

    सोनीपत में शराब कारोबारी की अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या

    By Bureau News
    fake travel agents

    पंजाब में 25 ट्रैवल एजेंटों पर केस दर्ज

    By Bureau News
    Former Chief Minister Farooq Abdullah

    फारूक अब्दुल्ला ने कहा बातचीत और आतंकवाद दोनों एक साथ नहीं चल सकता

    By Bureau News
    CM Yogi in Amroha Rally

    2014 के बाद आतंकवाद को नियंत्रित किया गया- सीएम योगी

    By Bureau News
    T20 World Cup

    टी20 विश्व के बाद रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने पीएम मोदी को ट्रॉफी सौंपी

    By Bureau News
  • E-Paper
  • Team
  • Contact US
  • 🔥
  • Punjab
  • India
  • Delhi NCR
  • J & K
  • World
  • Article
  • Haryana
  • Himachal
Font ResizerAa
Swarnbhoomi TimesSwarnbhoomi Times
  • My Saves
  • My Feed
  • E-Paper
  • History
  • India
  • Punjab
  • Himachal
  • Haryana
  • J & K
  • Delhi NCR
Search
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Health
  • E-Paper
  • Team
  • Contact US
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 SWARNBHOOMI TIMES Daily Hindi News Paper, All Right Reserved.
Swarnbhoomi Times > Blog > Punjab > खन्ना से अपहृत बच्चा 24 घंटे में बरामद, मुठभेड़ में एक अपहरणकर्ता ढेर
Punjab

खन्ना से अपहृत बच्चा 24 घंटे में बरामद, मुठभेड़ में एक अपहरणकर्ता ढेर

Bureau News
Last updated: March 14, 2025 12:41 pm
Bureau News
Share
Kidnapped child from Khanna recovered within 24 hours
Kidnapped child from Khanna recovered within 24 hours
SHARE

पटियाला: खन्ना-मालेरकोटला रोड स्थित गांव सीहां दौद से अपहृत बच्चा भवकीरत सिंह को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही नाभा रोड स्थित मंडौड़ इलाके से बरामद कर लिया। बच्चे की बरामदगी के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में एक अपहर्ता ढेर कर दिया। पुलिस ने मौके पर दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। अपहरणकर्ताओं से हुई मुठभेड़ में सिपाही रूपिंदर सिंह, होमगार्ड जवान शिवजी गिरी व बलजिंदर सिंह जख्मी हुए हैं। मरने वाले अपहर्ता की पहचान गांव सीहां दौद के ही रहने वाले अपहरण के मास्टरमाइंड जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान अमरगढ़ के रहने वाले हरप्रीत सिंह व रवि भिंडर के रूप में हुई है। जांच के दौरान अपहरणकर्ताओं की लोकेशन भादसों व नाभा रोड की मिली तो एसएसपी पटियाला डा. नानक सिंह, एसपी वैभव चौधरी, एसएसपी खन्ना डा.ज्योति यादव की टीम ने पूरी रात आरोपितों को पकड़ने के लिए प्लानिंग की।

पटियाला रेंज के डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू ने मीडिया को बताया कि 12 मार्च की शाम को सीहां दौद गांव के रहने वाले किसान व कमीशन एजेंट का काम करने वाले गुरजंट सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत दी थी कि उनके सात साल के पहली कक्षा में पढ़ने वाले पोते भवकीरत सिंह का किसी ने अपहरण कर लिया है। उसे छुड़वाने के लिए एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। भवकीरत का अपहरण उस समय किया गया जब वह घर के बाहर खेल रहा था। इस पर पुलिस टीम ने जब जांच शुरू की तो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बाइक पर दो लोग बच्चे को किडनैप कर ले जाते दिखाई दिए। वीरवार को बाद दोपहर मंडौड़ गांव के पास आरोपित जसप्रीत सिंह फार्च्यूनर गाड़ी में बच्चे को बिठा लिया और दो आरोपित बाइक पर सवार होकर अलग-अलग दिशा में जाने ही लगे थे कि सीआइए पटियाला इंचार्ज इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह, स्पेशल सेल राजपुरा इंचार्ज हैरी बोपाराय, स्पेशल सेल पटियाला इंचार्ज हरजिंदर सिंह ढिल्लों के अलावा अन्य पुलिस मुलाजिमों की टीम ने इन्हें घेर लिया। इस दौरान आरोपित जसप्रीत ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इससे एक पुलिस कर्मचारी व दो होमगार्ड जवान घायल हो गए। जवाबी फायरिंग में जसप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हरप्रीत और रवि भिंडर को टीम ने काबू कर लिया। पुलिस ने मौके से 32 बोर की एक पिस्तौल बरामद की है।

पुलिस की ओर से बच्चे को सही सलामत बचाने के बाद कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा देर शाम गांव सीहां दौद पहुंचे। उन्होंने अपहृत भवकीरत सिंह को खुद उसके माता-पिता को सौंपा। इस दौरान चीमा ने साफ किया कि ऐसे घिनौने अपराधों को अंजाम देने वालों का इसी तरह से एनकाउंटर होता रहेगा। डीआईजी सिद्धू ने कहा कि बच्चे को सुरक्षित बचाने व अपहरणकर्ताओं को पकड़ने वाली पुलिस टीम को दस लाख रुपये इनाम देने के साथ ही उनकी पदोन्नति भी की जाएगी।

TAGGED:Khanna Breaking NewsKhanna Crime Hindi NewsKhanna Crime NewsKhanna Today NewsPunjab Hindi NewsPunjab NewsPunjab PolicePunjab Police Breaking NewsPunjab Police Hindi NewsPunjab Police Newspunjab police stationPunjab Today News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Kapurthala MLA Rana Gurjit Singh कांग्रेस विधायक राणा ने किसानों से अच्छी कृषि पद्धतियां अपनाने का आग्रह किया
Next Article Sultanpur Lodhi MLA Rana Inder Pratap Singh राणा इंद्र प्रताप सिंह ने सुल्तानपुर लोधी को पंजाब का सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन क्षेत्र बनाने का वादा किया
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

पंजाब सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग का 68 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया किया

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने कैबिनेट की बैठक में एक मुख्य फैंसला लिया। इस फैंसले में…

By Bureau News

पेपर लीक मामले में कई कांग्रेसी नेताओ के शामिल होने का आरोप

जयपुर: राजस्थान के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीणा ने बुधवार को एसओजी कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त…

By Bureau News

जम्मू में होटलों की नए सिरे से समीक्षा होगी

जम्मू: गोवा के नाइट क्लब में हुए अग्निकांड के बाद पर्यटन विभाग जम्मू भी हरकत…

By Bureau News

You Might Also Like

punjab police
Punjab

पंजाब के हर जिले का होगा सेंट्रलाइज्ड मालखाना

By Bureau News
Wildlife and Eco-Tourism Expo
Punjab

वाइल्डलाइफ एंड इको-टूरिज्म एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2026 का शुभारंभ

By Bureau News
CM Punjab Bhagwan Mann
Punjab

पंजाब की जनता फिर से चुनेगी AAP सरकार- CM भगवंत मान

By Bureau News
Sanjeev Jain
Punjab

अक्यूम्स ने विनिर्माण इकाई को किया और अधिक सशक्त

By Bureau News
Swarnbhoomi Times
Facebook Instagram Whatsapp Youtube

About US

Swarnbhoomi Times is India’s most popular Hindi Newspaper. Swarnbhoomi Times is a Leading Hindi-Language Daily Newspaper That Strongly Exists in Northern India.

Our Visitor

3901535
Top Categories
  • Delhi NCR
  • Punjab
  • Himachal
  • Tech
  • Haryana
  • India
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Privacy Policy

Copyright © 2022 SWARNBHOOMI TIMES Daily Hindi News Paper, All Right Reserved. Shine 7 Global Technology

Designed by Creative Tech Box.

Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?