मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर जिले में नशे में धुत तीन लड़कियों का वीडियो वारयल हुआ। जिसके बाद इन तीनों लड़कियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। इस वीडियो में नशे में धुत तीनों लड़कियां पुलिस को देख लड़कियां गाली-गलौज करती दिखाई दे रही है। वीडियो में एक लड़की पुलिसकर्मी की वर्दी को पकडे हुए दिखाई देती है। इतना ही नहीं, लड़कियों ने एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट भी की।
इलाके में हगांमा कर रही लड़कियों को रोकने के लिए पुलिस टीम पहुंची तो पुलिसकर्मियों को देखते ही तीनों लड़कियां गाली-गलौज करने लगीं। इन्ही तीनों लड़कियों में से एक लड़की ने पुलिसकर्मी की वर्दी पकड़ ली। मौके पर नशे में धुत तीनों लड़कियों ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई भी की। बताया जा रहा है कि जब पुलिसकर्मी ने अपने कॉलर से लड़की का हाथ हटाने की कोशिश की तो उसने दाहिनी कलाई और कोहनी पर काट लिया।
महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार इलाके में हगांमा करने वाली इन तीनों लड़कियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों लड़कियों के खिलाफ अर्नाला सागरी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 353,323,325,504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी के चलते तीनों लड़कियों को वसई कोर्ट में पेश किया गया और 1 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।