चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा होते ही हर तरफ सुलाहगाहट शुरू हो गई है। पंजाब में भी राजनीति पार्टियों की बैठकों का दौर चल पड़ा है। हम बात करते पंजाब राज्य की, पिछले कुछ समय से पंजाब में सक्रिय रहे कुछ प्रमुख नेता इस बार के लोकसभा चुनाव में गायब होने जा रहे हैं। इस में पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धृ, फिल्म अभिनेता सन्नी दिओल, प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई ऐसे चेहरे हैं, जो लोकसभा चुनाव 2024 नहीं लड़ेंगे।
भाजपा के फिल्म अभिनेता सन्नी दिओल इस लोकसभा चुनाव से गायब होने जा रहे हैं। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में उन्होंने गुरदासपुर सीट से जीत हासिल की थी। हाल ही में सन्नी दिओल ने मीडिया के सवाल पर कहा कि वह अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अब भाजपा ने गुरदासपुर लोकसभा सीट से किसी नये उम्मीदवार की तलाश शुरू कर दी है।
काग्रेंस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने मीडिया के सामने आ कर साफ कर दिया गया कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि अगर उनको लोकसभा जाना होता तो वह कब के मंत्री बन गए होते। सिद्धू अमृतसर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ते रहें हैं। आपको बता दें साल 2004 में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे और लोकसभा चुनाव लड़कर यहां से साल 2014 तक सांसद रहे। हालांकि राज्यसभा में जाने के बाद उन्होंने पार्टी को अलविदा कहकर इस्तीफा दे दिया था और साल 2017 में कांग्रेस पार्टी दामन थाम लिया।
इसी तरह पंजाब की संगरुर सीट पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ते रहे है। इस बार पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब लोकसभा चुनाव के लिए मीत हेयर को संगरुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। सीएम मान ने साल 2014 में संगरुट सीट से लोकसभा चुनाव में शिअद उम्मीदवार को सुखदेव सिंह ढींढसा को मात दी थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साल 2019 में इसी सीट से एक बार फिर लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की। बाद में साल 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में चुना गया था।