Thursday, 20 Aug 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Swarnbhoomi Times
  • Home
  • Business

    इंडिगो की उड़ानों में दिक्कत के बीच रेलवे ने कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाईं

    By Bureau News

    अब हमारा अगला लक्ष्य तकनीकी में आत्मनिर्भर होना है- PM मोदी

    By Bureau News

    केजरीवाल सरकार के पहले आदेश के मामले की ईडी जांच करेगा

    By Bureau News

    पंजाब आइए, निवेश कीजिए और आगे बढ़िए- मुख्यमंत्री मान

    By Bureau News

    अहमदाबाद में 147वीं जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जायेगी

    By Bureau News

    मैं देश बदलने के लिए आया हूं- केजरीवाल

    By Bureau News
  • Politics
    Arvinder Singh Lovely

    अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

    By Bureau News
    PM Modi Rally in Udhampur

    जम्मू कश्मीर को जल्द ही राज्य का दर्जा वापस मिलेगा- पीएम मोदी

    By Bureau News
    punjab police raided

    पंजाब पुलिस ने 116 नशा तस्कर गिरफ्तार किये

    By Bureau News
    HRTC BUS

    HRTC की बसों में अब कैशलेस होगा सफर

    By Bureau News
    Bandipora Encounter

    बांदीपोरा के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

    By Bureau News
    Asaram

    आसाराम की पैरोल अवधि पांच दिन बढ़ाई गई

    By Bureau News
  • Health
    Harmeet Singh Kalka

    कालका द्वारा एसजीपीसी के प्रधान धामी को नवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहादत दिवस को एकजुट होकर मनाने के लिए पत्र

    By Bureau News
    PM Modi in Palghar

    छत्रपति शिवाजी की मूर्ति गिरने के मामले में पीएम मोदी ने माफी मांगी

    By Bureau News
    CM Yogi Adityanath in Bengal

    चुनाव नतीजे के बाद गुंडों को बंगाल में छिपने के लिए जगह तक नहीं मिलेगी- मुख्यमंत्री योगी

    By Bureau News
    Indian railway

    इंडिगो की उड़ानों में दिक्कत के बीच रेलवे ने कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाईं

    By Bureau News
    Pakistani MP Syed Mustafa Kamal

    पाकिस्तान में करीब ढाई करोड़ बच्चे स्कूल नहीं जा रहे, भारत चाँद पर पहुंच गया -पाकिस्तानी सांसद

    By Bureau News
    Cold Wave

    पंजाब में धुंध का असर विमान सेवाओं पर भी दिखाने लगा

    By Bureau News
  • E-Paper
  • Team
  • Contact US
  • 🔥
  • Punjab
  • India
  • Delhi NCR
  • J & K
  • World
  • Article
  • Haryana
  • Himachal
Font ResizerAa
Swarnbhoomi TimesSwarnbhoomi Times
  • My Saves
  • My Feed
  • E-Paper
  • History
  • India
  • Punjab
  • Himachal
  • Haryana
  • J & K
  • Delhi NCR
Search
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Health
  • E-Paper
  • Team
  • Contact US
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 SWARNBHOOMI TIMES Daily Hindi News Paper, All Right Reserved.
Swarnbhoomi Times > Blog > Punjab > परनीत कौर के भाजपा में जाने से पटियाला सीट के समीकरण बदले
Punjab

परनीत कौर के भाजपा में जाने से पटियाला सीट के समीकरण बदले

Bureau News
Last updated: March 18, 2024 7:29 am
Bureau News
Share
Preneet Kaur joining BJP
Preneet Kaur joining BJP
SHARE

चंडीगढ़: देश में जब भी चुनाव आने वाले होते है नेताओं का पार्टियों में आना जाना शुरू हो जाता है। कुछ नेता नाराज होकर दूसरी पार्टी में चले जाते है, वही कुछ नेता चुनावी माहौल को देखते हुए पार्टी बदल लेते है। पार्टी छोड़ने के पीछे हर नेता का अपना अपना तर्क होता है। हाल ही में देश में लोकसभा चुनाव होने जा रहे है। भारत चुनाव आयोग की सभी राज्यों में लोकसभा चुनाव की तिथियों को लेकर घोषणा कर दी है।  

14 मार्च को पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी व सांसद परनीत कौर के भाजपा में शामिल हो गई है। सांसद परनीत कौर को कांग्रेस पार्टी पहले ही निलंबित कर चुकी है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कांग्रेस ने परनीत कौर को तीन फरवरी 2023 को निलंबित कर दिया था। हालांकि, लोकसभा की सदस्यता न जाए, इस वजह से परनीत कौर ने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया था। उनके पति पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और बेटी जयइंद्र कौर पहले ही पार्टी का दामन थाम चुके हैं। पिछले कुछ समय से परनीत कौर भाजपा के कार्यक्रमों में शामिल भी हो रही थीं तभी से उनके पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं थीं। अब जब सांसद परनीत कौर गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गईं, प्रबल संभावना है कि उन्हें भाजपा की तरफ से पटियाला से मैदान में उतारा जाएगा। अब कैप्टन की पत्नी व सांसद परनीत कौर के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस की चुनौती बढ़ गई है।

इस बार पटियाला सीट के चुनावी समीकरण बदलते दिख रहे हैं। इन बदलते समीकरण का चुनाव के नतीजों पर कितना असर पड़ेगा, यह तो समय आने पर ही पता चलेगा। राजनीति जानकारों का मानना है, इस बार कांग्रेस को पटियाला से अपना किला बचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। पंजाब का पटियाला अब तक कांग्रेस का गढ़ रहा है। साल 1952 से पटियाला लोकसभा सीट पर अब तक 17 बार चुनाव हुए हैं, जिनमें कांग्रेस पार्टी अपनी जीत का परचम 11 बार फहरा चुकी है। शाही परिवार से पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर इस सीट से चार बार सांसद रह चुकी हैं। सबसे पहले परनीत कौर साल 1999 में पटियाला से लोकसभा चुनाव जीती थीं और इसके बाद साल 2004, 2009 और फिर 2019 में फिर से चुनी गईं। पटियाला लोकसभा हलके में नौ विधानसभा क्षेत्र पड़ते हैं। कैप्टन का परिवार पटियाला सीट का प्रतिनिधितत्व साल 1998 से कर रहा है। ऐसे में शाही परिवार पटियाला के लोगों में खासा प्रभाव रखता है। इसी कारण कांग्रेस पार्टी पटियाला लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करती रही है। अब परनीत कौर भाजपा में शामिल हो चुकी है। यह माना जा रहा है, इस सब के चलते कांग्रेस के लिए जीत की राह भी पहले की तरह आसान नहीं रहने वाली है। फिर भी कांग्रेस भी अपने गढ़ को बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएगी। उधर, सत्ताधारी आप भी पटियाला में जीत का परचम फहराने की पूरी कोशिश में रहेगा।
कांग्रेस की कोशिश रहेगी कि एक ऐसा मजबूत उम्मीदवार हो, जो परनीत को कड़ी टक्कर दे सके।

TAGGED:Preneet KaurPreneet Kaur breaking newsPreneet Kaur hindi newsPreneet Kaur joining BJPPreneet Kaur newsPreneet Kaur today news
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article punjab leaders पंजाब के लोकसभा चुनाव 2024 में प्रमुख चेहरे होंगे गायब
Next Article Code of conduct पंजाब में आचार संहिता लागू, नियमों को देख ले नहीं तो होगी दिक्कत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

अब कांग्रेस के दो पूर्व विधायकों ने इस्तीफा दिया, कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखा

नई दिल्ली: दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने 28 अप्रैल को अपने पद…

By Bureau News

पंजाब में हीटवेव का रेड अलर्ट 26 मई तक बढ़ा

चंडीगढ़: देश के कई हिस्से में भीषण गर्मी ने अपना कब्जा कर लिया है। इस…

By Bureau News

शिअद ने विरसा सिंह वल्टोहा को खडूर साहिब से चुनावी मैदान में उतारा

चंडीगढ़: देश आज कल चुनावों की सरगर्मी पूरे जोरों पर है। देश भर में सात…

By Bureau News

You Might Also Like

punjab police
Punjab

पंजाब के हर जिले का होगा सेंट्रलाइज्ड मालखाना

By Bureau News
Wildlife and Eco-Tourism Expo
Punjab

वाइल्डलाइफ एंड इको-टूरिज्म एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2026 का शुभारंभ

By Bureau News
CM Punjab Bhagwan Mann
Punjab

पंजाब की जनता फिर से चुनेगी AAP सरकार- CM भगवंत मान

By Bureau News
Sanjeev Jain
Punjab

अक्यूम्स ने विनिर्माण इकाई को किया और अधिक सशक्त

By Bureau News
Swarnbhoomi Times
Facebook Instagram Whatsapp Youtube

About US

Swarnbhoomi Times is India’s most popular Hindi Newspaper. Swarnbhoomi Times is a Leading Hindi-Language Daily Newspaper That Strongly Exists in Northern India.

Our Visitor

3901535
Top Categories
  • Delhi NCR
  • Punjab
  • Himachal
  • Tech
  • Haryana
  • India
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Privacy Policy

Copyright © 2022 SWARNBHOOMI TIMES Daily Hindi News Paper, All Right Reserved. Shine 7 Global Technology

Designed by Creative Tech Box.

Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?