Sunday, 15 Nov 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Swarnbhoomi Times
  • Home
  • Business

    The Value of Time Management in Daily Life

    By Bureau News

    पोस्टल बैलेट से वोट डाल सकेंगे ड्यूटी पर मौजूद पत्रकार

    By Bureau News

    दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदी पर चाकू नुमा हथियार से हमला

    By Bureau News

    पंजाब आइए, निवेश कीजिए और आगे बढ़िए- मुख्यमंत्री मान

    By Bureau News

    पाकिस्तानी शरणार्थियों को जेल में होना चाहिए- CM केजरीवाल

    By Bureau News

    पंजाब के लोकसभा चुनाव 2024 में प्रमुख चेहरे होंगे गायब

    By Bureau News
  • Politics
    Startup India

    The Rise of Startups in India

    By Bureau News
    violence in Pune

    पुणे में हिंसा की घटना का कारण WhatsApp स्टेटस, अभी तक 18 आरोपी गिरफ्तार

    By Bureau News
    Prime Minister Narendra Modi

    PM मोदी ने बंगाल को दी 4500 करोड़ से अधिक परियोजनाओं की सौगात दी

    By Bureau News
    Union Home Minister Amit Shah

    अहमदाबाद में 188 पाकिस्तानी हिंदुओं को भारत की नागरिकता प्रदान की गई

    By Bureau News
    cabinet ministers Atishi and Saurabh Bhardwaj

    आतिशी ने कहा ED मुझे भी गिरफ्तार कर सकती है

    By Bureau News
    Shiromani Akali Dal President Sukhbir Badal

    शिरोमणि अकाली दल भी पंजाब में जल्द उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगा

    By Bureau News
  • Health
    PM Modi in Azamgarh

    मेरे लिए सबसे बड़ा काम है, गरीब को गरीबी से बाहर निकलना- पीएम मोदी

    By Bureau News
    Semiconductor Sector India

    सेमीकंडक्टर सेक्टर में चार नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

    By Bureau News
    mamata banerjee

    अलिपुर कोर्ट ने TMC फंड विवाद के चलते बैंक खातों के इस्तेमाल पर लगाई रोक

    By Bureau News
    shri mahakaleshwar temple ujjain

    महाकाल मंदिर में भी ड्रेस कोड लागू होना चाहिये

    By Bureau News
    pm modi visit srinagar

    प्रधानमंत्री ने कहा, जम्मू-कश्मीर भारत का मस्तक है

    By Bureau News
    Delhi Tihar Jail

    दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदी पर चाकू नुमा हथियार से हमला

    By Bureau News
  • E-Paper
  • Team
  • Contact US
  • 🔥
  • Punjab
  • India
  • Delhi NCR
  • J & K
  • World
  • Article
  • Haryana
  • Himachal
Font ResizerAa
Swarnbhoomi TimesSwarnbhoomi Times
  • My Saves
  • My Feed
  • E-Paper
  • History
  • India
  • Punjab
  • Himachal
  • Haryana
  • J & K
  • Delhi NCR
Search
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Health
  • E-Paper
  • Team
  • Contact US
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 SWARNBHOOMI TIMES Daily Hindi News Paper, All Right Reserved.
Swarnbhoomi Times > Blog > Punjab > मोगा में फर्जी नशा छुड़ाओ केंद्र से 60 युवकों को मुक्त करवाया गया
Punjab

मोगा में फर्जी नशा छुड़ाओ केंद्र से 60 युवकों को मुक्त करवाया गया

Bureau News
Last updated: July 6, 2024 11:46 am
Bureau News
Share
raid on fake drug center
raid on fake drug center
SHARE

मोगा: पंजाब के युवाओं में बढ़ रही नशे की आदत के कारण नशा बेचने वालों की संख्या में भी दिन प्रति दिन इजाफा हो रहा है। दूसरी तरफ नशा छुड़वाने के नाम पर कई लोग फर्जी नशा छुड़ाओ केंद्र खोलकर ठगी का कारोबार चला रहे है। कई बार ऐसे फर्जी नशा छुड़ाओ केन्द्रों से युवाओं को रिहा करवाया जाता रहा है। मीडिया में ऐसे समाचार प्रकाशित भी होते रहते है। ऐसे फर्जी नशा छुड़ाओ केन्द्रों में नशे के आदी युवाओं के परिवार से मोटी रकम वसूल की जाती है। वहां युवाओं से मारपीट के साथ साथ कई तरह के अत्याचार किये जाने की खबरें भी पढ़ने को मिल जाती है। केंद्र में प्रवेश करने के बाद पीड़ित युवा बंदी जैसा बन जाता है। इलाज के नाम पर कई कई महीने परिवार को मिलने नहीं दिया जाता।

पंजाब के मोगा में इसी तरह के फर्जी नशा छुड़ाओ केंद्र का पंजाब के मोगा के गांव बुट्टर में पर्दाफाश हुआ। गुरुवार को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव बुट्टर में चल रहे फर्जी नशा छुड़ाओ केंद्र पर छापामारी की। कई घंटों तक चली कार्रवाई दौरान करीब 60 युवकों को फर्जी नशा छुड़ाओ केंद्र से छुड़वाया गया। पता चला है कि बिना लाइसेंस चल रहे इस केंद्र का संचालक चकमा देकर पिछले गेट से फरार हो गया। इस छापेमारी में करीब छह घंटे की कार्रवाई के बाद केंद्र को सील कर दिया गया है। इस फर्जी नशा छुड़ाओ केंद्र से छुड़वाये गए युवाओं ने कई तरह की बातों को उजागर किया। युवकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि नशा छुड़ाने के नाम पर उन पर केंद्र में हद से ज्यादा अत्याचार किया जाता था। हर मामूली बात पर उन्हें लाठी-डंडों से पीटा जाता था। उन्होंने यह भी बताया कि विरोध करने वाले युवकों के प्राइवेट पार्ट के साथ ईंट बांधकर उन्हें पैदल चलाया जाता था। कई-कई सप्ताह तक परिवारों से भी नहीं मिलवाया जाता था। इन युवाओं ने गंभीर आरोप लगाते यह भी बताया कि यहां पर मारपीट से चार युवकों की मौत भी हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस फर्जी नशा छुड़ाओ केंद्र से छुड़ाए गए 60 युवकों इलाज करवा उनके परिवारों को सौंप दिया गया है। इससे पहले भी मोगा जिले के बाघा पुराना उपमंडल के राजवाना गांव में चलाए जा रहे एक अनाधिकृत नशा मुक्ति केंद्र से कम से कम 30 लोगों को बचाया गया था।

TAGGED:Ajay Kohli indiaajay kohli journalist and writerfake drug centerfake drug center hindi newsfake drug center in mogafake drug center in moga punjabfake drug center in punjabfake drug center mogafake drug center punjabraid on fake drug center in moga punjab
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Amritpal Singh MP Amritpal Singh News- खालिस्‍तानी समर्थक अमृतपाल सिंह ने दिल्‍ली में सांसद पद की शपथ ली
Next Article Shiv Sena leader Sandeep Thapar लुधियाना में शिवसेना नेता पर जानलेवा हमले के बाद दो गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

गर्मियों में अक्सर निराशा और चिड़चिड़ापन सा महसूस होने लगता है

Health News गर्मियों में आमतौर पर लोगों का निराशा और चिड़चिड़ापन की भावना के साथ…

By Bureau News

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति सम्पूर्ण मानवता के लिए निस्वार स्वास्थ्य सेवाओं का प्रतीक

दिल्ली: निष्काम सेवा सिख धर्म का एक मूलभूत सिद्धांत है, जिसका अर्थ है निस्वार्थ सेवा…

By Bureau News

पश्चिम बंगाल में सीबीआई ने भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया

कोलकाता: सीबीआई, बम निरोधक दस्ते, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG), केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और पश्चिम बंगाल…

By Bureau News

You Might Also Like

sports Industries punjab
Punjab

केंद्र की खेल सामग्री निर्माण योजना से जालंधर और लुधियाना के उद्योग को मिलेगा बढ़ावा: कुलवंत गुलाटी

By Bureau News
punjab police
Punjab

पंजाब के हर जिले का होगा सेंट्रलाइज्ड मालखाना

By Bureau News
Wildlife and Eco-Tourism Expo
Punjab

वाइल्डलाइफ एंड इको-टूरिज्म एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2026 का शुभारंभ

By Bureau News
CM Punjab Bhagwan Mann
Punjab

पंजाब की जनता फिर से चुनेगी AAP सरकार- CM भगवंत मान

By Bureau News
Swarnbhoomi Times
Facebook Instagram Whatsapp Youtube

About US

Swarnbhoomi Times is India’s most popular Hindi Newspaper. Swarnbhoomi Times is a Leading Hindi-Language Daily Newspaper That Strongly Exists in Northern India.

Our Visitor

3909449
Top Categories
  • Delhi NCR
  • Punjab
  • Himachal
  • Tech
  • Haryana
  • India
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Privacy Policy

Copyright © 2022 SWARNBHOOMI TIMES Daily Hindi News Paper, All Right Reserved. Shine 7 Global Technology

Designed by Creative Tech Box.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?