Sunday, 15 Nov 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Swarnbhoomi Times
  • Home
  • Business

    विदेश की तर्ज पर अपराधियों को GPS ट्रैकर लगाया जा रहा है

    By Bureau News

    पंजाब की जनता फिर से चुनेगी AAP सरकार- CM भगवंत मान

    By Bureau News

    15 थानों की पुलिस ने पांच सितारा होटल में रेड की, 40 लोगों की धड़पकड़

    By Bureau News

    बरनाला पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले छह लोगो को पकड़ा

    By Bureau News

    दिल्ली में तीसरे दिन 19 नामांकन दाखिल किये गये

    By Bureau News

    भगवान ने मुझे एक बेटी का आशीर्वाद दिया है- सीएम भगवंत मान

    By Bureau News
  • Politics
    Election Commission of india

    पोस्टल बैलेट से वोट डाल सकेंगे ड्यूटी पर मौजूद पत्रकार

    By Bureau News
    Two goods trains collided

    पंजाब के सरहिंद के पास दो ट्रेनें आपस में टकराई, दो लोको पायलट घायल

    By Bureau News
    BSF Recovers Chinese Arms

    तरन‍तारन में BSF ने गोला बारूद सहित कई चाइनीज हथियार बरामद किये

    By Bureau News
    Education Minister Harjot Singh Bains

    पंजाब के सरकारी कॉलेजों में सहायक प्रोफेसरों की भर्ती जल्द होगी- शिक्षा मंत्री बैंस

    By Bureau News
    Prime Minister Narendra Modi

    PM मोदी ने बंगाल को दी 4500 करोड़ से अधिक परियोजनाओं की सौगात दी

    By Bureau News
    Indore Crime

    इंदौर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन बदमाशों को धर दबोचा

    By Bureau News
  • Health
    Gurudwara Shree Sisganj Sahib Ji - Delhi

    पंथिक एकता के लिए, सरदार हरमीत सिंह कालका ने एसजीपीसी से नौवें गुरु की 350वीं शहादत स्मृति के लिएडीएसजीएमसी के साथ हाथ मिलाने की अपील की

    By Bureau News
    CM Punjab Bhagwan Mann

    पंजाब की जनता फिर से चुनेगी AAP सरकार- CM भगवंत मान

    By Bureau News
    Former Chief Minister Farooq Abdullah

    फारूक अब्दुल्ला ने कहा बातचीत और आतंकवाद दोनों एक साथ नहीं चल सकता

    By Bureau News
    Stop Drug Smuggling Racket From Jails

    एनसीबी अब जेलों से चल रहे नशा तस्करों के नेटवर्क को तोड़ेगी

    By Bureau News
    Three terrorists killed in Kulgam

    कुलगाम में सुरक्षाबलों ने तीन दिन में 3 आतंकी ढेर किये

    By Bureau News
    Preneet Kaur joining BJP

    परनीत कौर के भाजपा में जाने से पटियाला सीट के समीकरण बदले

    By Bureau News
  • E-Paper
  • Team
  • Contact US
  • 🔥
  • Punjab
  • India
  • Delhi NCR
  • J & K
  • World
  • Article
  • Haryana
  • Himachal
Font ResizerAa
Swarnbhoomi TimesSwarnbhoomi Times
  • My Saves
  • My Feed
  • E-Paper
  • History
  • India
  • Punjab
  • Himachal
  • Haryana
  • J & K
  • Delhi NCR
Search
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Health
  • E-Paper
  • Team
  • Contact US
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 SWARNBHOOMI TIMES Daily Hindi News Paper, All Right Reserved.
Swarnbhoomi Times > Blog > India > पश्चिम बंगाल में सीबीआई ने भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया
India

पश्चिम बंगाल में सीबीआई ने भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया

Bureau News
Last updated: April 28, 2024 3:17 pm
Bureau News
Share
cbi during raid in sandeshkhali
cbi during raid in sandeshkhali
SHARE

कोलकाता: सीबीआई, बम निरोधक दस्ते, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG), केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम ने उत्तर 24 परगना जिले में सुंदरबन के किनारे एक गांव में छापेमारी की। छापेमारी पश्चिम बंगाल समेत देश के कई राज्‍यों में लोकसभा चुनाव-2024 के तहत दूसरे चरण के लिए वोटिंग के दौरान की गई। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी के दौरान एक पुलिस रिवॉल्वर और विदेश निर्मित आग्नेयास्त्रों सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया। तलाशी के दौरान सीबीआइ को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज, शाहजहां के पहचान पत्र, कारतूसों का बिल (कोलकाता की दुकान से खरीदा गया था) भी मिले हैं। जहां से हथियारों के साथ बरामद हुए बमों को डिफ्यूज करने के लिए नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (एनएसजी) की बम स्क्वायड टीम को लगाया गया।

संदेशखाली में कई स्थानों पर तलाशी अभियान के दौरान CBI के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया, ”इस मामले की जांच के दौरान एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ईडी की टीम से खोया हुआ सामान और अन्य चीजें उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में शेख के एक करीबी के घर में छिपाकर रखी गयी हों। इसके बाद सीबीआई की टीम ने सीआरपीएफ कर्मियों के साथ मिलकर संदेशखाली में कई ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान सीबीआई ने विदेश निर्मित तीन रिवॉल्वर व एक पिस्तौल, भारत निर्मित एक रिवॉल्वर, एक पुलिस रिवॉल्वर, एक देसी तमंचा, प्वाइंट 45 कैलिबर के 50 कारतूस, नौ मिमी के 120 कारतूस, प्वाइंट 380 कैलिबर के 50 कारतूस और प्वांइट 32 कैलिबर के 8 कारतूस बरामद हुए। जानकारी के मुताबिक विस्फोटकों का पता लगाने के लिए अपने साथ एक बम स्कैनिंग उपकरण भी लाए गए थे। बंगाल के संदेशखाली में एक घर से तलाशी के दौरान विदेशी हथियारों और भारी मात्रा में बमों की बरामदगी की घटना में सीबीआइ को शाहजहां शेख के अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह से संबंध होने का संदेह है।

इस मामले में तृणमूल ने चुनाव के दौरान तलाशी को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है। दूसरी तरफ आयोग ने हथियारों की बरामदगी मामले में सीबीआई से रिपोर्ट मांगी है।

यह तलाशी अभियान तृणमूल कांग्रेस के नेता रहे शाहजहां शेख के समर्थकों द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हमला किए जाने की घटना से जुड़ा है। ईडी टीम पर पांच जनवरी को संदेशखाली में उस समय हमला किया गया था जब वे राशन घोटाले के सिलसिले में शेख के परिसर पर छापा मारने गए थे। शेख को फरवरी में पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लगभग हजार लोगों की भीड़ के हमले में ईडी के तीन अधिकारी घायल हो गए थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद, पश्चिम बंगाल पुलिस ने उनकी हिरासत को सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया। आपको यह भी बता दें कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में शेख शाहजहां पर कई महिलाओं ने यौन हिंसा और जमीन हड़पने के आरोप भी लगाये।

भारी मात्रा में हथियारों के बारामदगी पर बंगाल बीजेपी के सह प्रभारी और पार्टी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर ममता बनर्जी से कई सवाल पूछे। उन्होंने लिखा, “ईडी अधिकारियों पर हमले के सिलसिले में छापेमारी के दौरान सीबीआई ने संदेशखाली के सरबेरिया से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। पश्चिम बंगाल की गृह मंत्री के रूप में ममता बनर्जी को यह बताना चाहिए कि राज्य में अवैध हथियारों का इतना बड़ा भंडार क्यों है? यह खतरनाक है।”

TAGGED:cbi during raidcbi during raid Breaking newscbi during raid in sandeshkhalicbi during raid in sandeshkhali newscbi during raid newscbi during raid online newssandeshkhalisandeshkhali breaking hindi newssandeshkhali hindi newssandeshkhali news
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Arvinder Singh Lovely अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया
Next Article MD drug फैक्ट्री में एमडी ड्रग बनाया जा रहा था, नारकोटिक्स ब्यूरो ने मारा छापा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

केजरीवाल जेल में जानबूझ कर मीठा खा रहे हैं- ईडी

दिल्लीः शराब घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले कुछ समय से तिहाड़…

By Bureau News

बारामूला में दो आतंकी हैंडलरों की संपत्ति कुर्क

बारामूला: जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए सेना और स्थानीय…

By Bureau News

संगरूर शराब कांड में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी

संगरूर: संगरूर पुलिस ने दिड़बा, सुनाम व चीमा के गांवों में नकली व जहरीली शराब…

By Bureau News

You Might Also Like

Satluj
India

पंजाब की विरासत—साहस, बलिदान और शांति की प्रेरणादायक यात्रा

By Bureau News
mamata banerjee
India

अलिपुर कोर्ट ने TMC फंड विवाद के चलते बैंक खातों के इस्तेमाल पर लगाई रोक

By Bureau News
RG kar case
India

आरजी कर मामले में कार्रवाई तेज हुई

By Bureau News
CM Yogi Adityanath in Bengal
India

चुनाव नतीजे के बाद गुंडों को बंगाल में छिपने के लिए जगह तक नहीं मिलेगी- मुख्यमंत्री योगी

By Bureau News
Swarnbhoomi Times
Facebook Instagram Whatsapp Youtube

About US

Swarnbhoomi Times is India’s most popular Hindi Newspaper. Swarnbhoomi Times is a Leading Hindi-Language Daily Newspaper That Strongly Exists in Northern India.

Our Visitor

3909449
Top Categories
  • Delhi NCR
  • Punjab
  • Himachal
  • Tech
  • Haryana
  • India
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Privacy Policy

Copyright © 2022 SWARNBHOOMI TIMES Daily Hindi News Paper, All Right Reserved. Shine 7 Global Technology

Designed by Creative Tech Box.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?