Sunday, 15 Nov 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Swarnbhoomi Times
  • Home
  • Business

    चंडीगढ़ पुलिस ने अपराध नियंत्रण करने के लिए रोडमैप तैयार

    By Bureau News

    कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुंभानी ने कहा कांग्रेस ने धोखा किया

    By Bureau News

    खूंखार कुत्तों की 23 नस्लों पर प्रतिबंध के मामले में जनहित याचिका दाखिल

    By Bureau News

    हिमाचल में 2 दिनों तक बर्फबारी की आशंका

    By Bureau News

    गेम जोन में आग के मामले में सात अधिकारियों को निलंबित किया गया

    By Bureau News

    भारत अब जापान से 6 बुलेट ट्रेन खरीदने जा रहा

    By Bureau News
  • Politics
    Kapurthala MLA Rana Gurjit Singh

    पंजाब में शिक्षा नियामक प्राधिकरण बनाया जाए” – राणा गुरजीत सिंह

    By Bureau News
    CM Bhagwant Mann, wife dr Gurpreet Mann and Daughter

    श्री स्वर्ण मंदिर और श्री दुर्ग्याणा मंदिर में सीएम मान ने परिवार सहित टेका माथा

    By Bureau News
    GPS tracker

    विदेश की तर्ज पर अपराधियों को GPS ट्रैकर लगाया जा रहा है

    By Bureau News
    Jungle

    एक विदेशी महिला मुंबई के जंगल में जंजीर से बंधी हुई मिली

    By Bureau News
    Digitally Arrested Scam

    पंजाब में रिटायर्ड शिक्षिका को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 74 लाख रुपये

    By Bureau News
    Bad AQI Punjab

    पंजाब में भी पांच शहरों का एक्यूआई खराब

    By Bureau News
  • Health
    Kapurthala MLA Rana Gurjit Singh

    व्यास नदी पर कमज़ोर स्थानों की मरम्मत और अस्थायी तटबंधों को जल्द मज़बूत किया जाए: राणा इंद्र प्रताप सिंह

    By Bureau News
    PM Narendra Modi in Azamgarh

    पीएम मोदी ने आजमगढ़ से कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

    By Bureau News
    Lal Krishna Advani

    लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया

    By Bureau News
    Virsa Singh Valtoha

    शिअद ने विरसा सिंह वल्टोहा को खडूर साहिब से चुनावी मैदान में उतारा

    By Bureau News
    Delhi Chief Minister, Atishi

    आतिशी को दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री चुना गया

    By Bureau News
    Naxalites

    23 महीनों में 2200 माओवादियों की वापसी

    By Bureau News
  • E-Paper
  • Team
  • Contact US
  • 🔥
  • Punjab
  • India
  • Delhi NCR
  • J & K
  • World
  • Article
  • Haryana
  • Himachal
Font ResizerAa
Swarnbhoomi TimesSwarnbhoomi Times
  • My Saves
  • My Feed
  • E-Paper
  • History
  • India
  • Punjab
  • Himachal
  • Haryana
  • J & K
  • Delhi NCR
Search
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Health
  • E-Paper
  • Team
  • Contact US
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 SWARNBHOOMI TIMES Daily Hindi News Paper, All Right Reserved.
Swarnbhoomi Times > Blog > Punjab > खन्ना से अपहृत बच्चा 24 घंटे में बरामद, मुठभेड़ में एक अपहरणकर्ता ढेर
Punjab

खन्ना से अपहृत बच्चा 24 घंटे में बरामद, मुठभेड़ में एक अपहरणकर्ता ढेर

Bureau News
Last updated: March 14, 2025 12:41 pm
Bureau News
Share
Kidnapped child from Khanna recovered within 24 hours
Kidnapped child from Khanna recovered within 24 hours
SHARE

पटियाला: खन्ना-मालेरकोटला रोड स्थित गांव सीहां दौद से अपहृत बच्चा भवकीरत सिंह को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही नाभा रोड स्थित मंडौड़ इलाके से बरामद कर लिया। बच्चे की बरामदगी के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में एक अपहर्ता ढेर कर दिया। पुलिस ने मौके पर दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। अपहरणकर्ताओं से हुई मुठभेड़ में सिपाही रूपिंदर सिंह, होमगार्ड जवान शिवजी गिरी व बलजिंदर सिंह जख्मी हुए हैं। मरने वाले अपहर्ता की पहचान गांव सीहां दौद के ही रहने वाले अपहरण के मास्टरमाइंड जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान अमरगढ़ के रहने वाले हरप्रीत सिंह व रवि भिंडर के रूप में हुई है। जांच के दौरान अपहरणकर्ताओं की लोकेशन भादसों व नाभा रोड की मिली तो एसएसपी पटियाला डा. नानक सिंह, एसपी वैभव चौधरी, एसएसपी खन्ना डा.ज्योति यादव की टीम ने पूरी रात आरोपितों को पकड़ने के लिए प्लानिंग की।

पटियाला रेंज के डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू ने मीडिया को बताया कि 12 मार्च की शाम को सीहां दौद गांव के रहने वाले किसान व कमीशन एजेंट का काम करने वाले गुरजंट सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत दी थी कि उनके सात साल के पहली कक्षा में पढ़ने वाले पोते भवकीरत सिंह का किसी ने अपहरण कर लिया है। उसे छुड़वाने के लिए एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। भवकीरत का अपहरण उस समय किया गया जब वह घर के बाहर खेल रहा था। इस पर पुलिस टीम ने जब जांच शुरू की तो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बाइक पर दो लोग बच्चे को किडनैप कर ले जाते दिखाई दिए। वीरवार को बाद दोपहर मंडौड़ गांव के पास आरोपित जसप्रीत सिंह फार्च्यूनर गाड़ी में बच्चे को बिठा लिया और दो आरोपित बाइक पर सवार होकर अलग-अलग दिशा में जाने ही लगे थे कि सीआइए पटियाला इंचार्ज इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह, स्पेशल सेल राजपुरा इंचार्ज हैरी बोपाराय, स्पेशल सेल पटियाला इंचार्ज हरजिंदर सिंह ढिल्लों के अलावा अन्य पुलिस मुलाजिमों की टीम ने इन्हें घेर लिया। इस दौरान आरोपित जसप्रीत ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इससे एक पुलिस कर्मचारी व दो होमगार्ड जवान घायल हो गए। जवाबी फायरिंग में जसप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हरप्रीत और रवि भिंडर को टीम ने काबू कर लिया। पुलिस ने मौके से 32 बोर की एक पिस्तौल बरामद की है।

पुलिस की ओर से बच्चे को सही सलामत बचाने के बाद कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा देर शाम गांव सीहां दौद पहुंचे। उन्होंने अपहृत भवकीरत सिंह को खुद उसके माता-पिता को सौंपा। इस दौरान चीमा ने साफ किया कि ऐसे घिनौने अपराधों को अंजाम देने वालों का इसी तरह से एनकाउंटर होता रहेगा। डीआईजी सिद्धू ने कहा कि बच्चे को सुरक्षित बचाने व अपहरणकर्ताओं को पकड़ने वाली पुलिस टीम को दस लाख रुपये इनाम देने के साथ ही उनकी पदोन्नति भी की जाएगी।

TAGGED:Khanna Breaking NewsKhanna Crime Hindi NewsKhanna Crime NewsKhanna Today NewsPunjab Hindi NewsPunjab NewsPunjab PolicePunjab Police Breaking NewsPunjab Police Hindi NewsPunjab Police Newspunjab police stationPunjab Today News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Kapurthala MLA Rana Gurjit Singh कांग्रेस विधायक राणा ने किसानों से अच्छी कृषि पद्धतियां अपनाने का आग्रह किया
Next Article Sultanpur Lodhi MLA Rana Inder Pratap Singh राणा इंद्र प्रताप सिंह ने सुल्तानपुर लोधी को पंजाब का सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन क्षेत्र बनाने का वादा किया
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब का तांडव जारी, 20 लोगों की मौत

संगरूर: पंजाब के संगरूर में तीन दिन से जहरीली शराब रूपी दानव ने मौत का…

By Bureau News

AAP ने पंजाब में जारी की पहली कैंडिडेट लिस्ट, पंजाब की 8 सीटों का ऐलान

नई दिल्ली: पंजाब में कांग्रेस और AAP अलग अलग चुनाव लड़ेंगे. यहां विपक्षी दलों का…

By Bureau News

मैं देश बदलने के लिए आया हूं- केजरीवाल

दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आज अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पर…

By Bureau News

You Might Also Like

sports Industries punjab
Punjab

केंद्र की खेल सामग्री निर्माण योजना से जालंधर और लुधियाना के उद्योग को मिलेगा बढ़ावा: कुलवंत गुलाटी

By Bureau News
punjab police
Punjab

पंजाब के हर जिले का होगा सेंट्रलाइज्ड मालखाना

By Bureau News
Wildlife and Eco-Tourism Expo
Punjab

वाइल्डलाइफ एंड इको-टूरिज्म एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2026 का शुभारंभ

By Bureau News
CM Punjab Bhagwan Mann
Punjab

पंजाब की जनता फिर से चुनेगी AAP सरकार- CM भगवंत मान

By Bureau News
Swarnbhoomi Times
Facebook Instagram Whatsapp Youtube

About US

Swarnbhoomi Times is India’s most popular Hindi Newspaper. Swarnbhoomi Times is a Leading Hindi-Language Daily Newspaper That Strongly Exists in Northern India.

Our Visitor

3909449
Top Categories
  • Delhi NCR
  • Punjab
  • Himachal
  • Tech
  • Haryana
  • India
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Privacy Policy

Copyright © 2022 SWARNBHOOMI TIMES Daily Hindi News Paper, All Right Reserved. Shine 7 Global Technology

Designed by Creative Tech Box.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?