लुधियाना: अभिनव भारत पार्टी की एक मीटिंग जिला प्रधान हरीश सिंगला की अध्यक्षता में सराभा नगर स्थित अक्षर सलूजा के निवास स्थान पर की गई। इस संबध में जानकारी देते हुए हरीश सिंगला ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन शर्मा व उपाध्यक्ष नीलेंद्र गौतम द्वारा उन्हें जिले का अध्यक्ष बनाकर जो जिम्मेदारी सौंपी हैं, उसके लिए हमेशा वचनबद्ध है। इस जिम्मेदारी पर खरा उतरने के लिए वह लगातार वार्ड स्तर पर बैठकें कर रहे है। ताकि पार्टी के साथ युवाओं को जोड़ा जा सके। इस के बाद लुधियाना जिले में पार्टी की विचारधारा को हर घर में पंहुचाया जायेगा। पार्टी के सभी सदस्य आम लोगों की आवाज बनेंगे। उन्होंने कहा कि हमें आम लोगों और समाज के लिए बहुत से कार्य करने हैं, इसलिए जल्द ही बड़े स्तर पर एक अभियान के तहत जिले की पूरी टीम का गठन कर दिया जाएगा। अभिनव भारत पार्टी सनातन धर्म की मूल अवधारणाओं के संरक्षण और प्रसार के लिए वचनबद्ध है। हम गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा एक केंद्रीय गौ विश्वविद्यालय और शोध केंद्र की स्थापना का पार्टी ने संकल्प लिया है। अभिनव भारत पार्टी की मीटिंग में अभिषेक, अमनदीप सिंह, अरविंद, माधव व अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।