चंडीगढ़: पंजाब सरकार का युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान को आज 155वा दिन हो गया हैं। युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के दौरान पंजाब पुलिस ने बड़ी संख्या में नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं। इसी अभियान के चलते रविवार के दिन पुलिस ने पंजाब के करीब 399 स्थानों पर जोरदार छापेमारी की। इस अभियान के दौरान पंजाब पुलिस ने 75 एफआईआर दर्ज कर करीब 116 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार और पुलिस द्वारा चलाये युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के 155 दिनों में 24 हज़ार से ज्यादा नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं। रविवार के दौरान नशा तस्करों के कब्जे से 1.7 किलोग्राम हेरोइन, एक किलोग्राम अफीम, 298 किलोग्राम भुक्की, 37,085 नशीली गोलियां/ कैप्सूल और 11.88 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई है। इस विशेष अभियान को पंजाब राज्य के सभी 28 जिलों में एक ही समय चलाया गया। पुलिस उच्चाधिकारियों के मुताबिक 77 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1,300 से अधिक पुलिस कर्मचारियों ने राज्य भर में छापेमारी की है।