चंडीगढ़: पंजाब में मौसम के बदलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। आज सुबह से पंजाब के कई जिलों में आज सुबह से बारिश हो रही है। पंजाब के लुधियाना, होशियारपुर, जालंधर, बरनाला, संगरूर और पठानकोट सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई है। यहां लोगों ने तेज बारिश के चलते राहत महसूस की, वहीं बरसात का पानी सड़कों पर जमा होने से मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। अनुमान जताया जा रहा है कि अगले दो-तीन दिनों में बारिश के कारण तापमान में 4 से 7 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। इस बार मॉनसून सीजन में अच्छी बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ के उत्तरी भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियों नजर आने लगी है। ये एक अच्छे संकेत दे रहा हैं। चंडीगढ़ में अगले चार- पांच दिनों में मानसून शहर में एंट्री कर सकता है। पहले हल्की बारिश होगी और मानसून के पूरी तरह से चंडीगढ़ में एंट्री होने के तेज बारिश होगी। इस बार चंडीगढ़ में सामान्य से ज्यादा बारिश की उम्मीद है।