नई दिल्ली: इस समय दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी की तपीश ने सभी को भयभीत कर दिया है। कोरोना की महामारी के बाद दिल्ली बड़ी गिनती में शवों को देख रही है। आसमान से बरस रहे लू के थपेड़ो ने दिल्ली वासियों का जीना दुर्भर कर दिया है। बताया जा रहा है कि अभी इस भीषण गर्मी से दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में रहने वालों कोई राहत नहीं मिलने वाली। 23 से 25 जून को लेकर विभाग ने पहले ही येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 23 जून को दिल्ली को फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस दौरान लू की स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली में 23 से 25 जून तक 45 डिग्री तापमान जाने का अनुमान है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 34 डिग्री रह सकता है।
देश के राज्यों की तरह दिल्ली के लोग भी हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। इस बार की गर्मी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। दिल्ली में लोगों के लिए लू के गर्म थपेड़ों की मार झेल पाना मुश्किल हो गया है। कोरोना के बाद इस गर्मी में लोगों के मरने वालों का आंकड़ा बाकई में डराने वाला है। इस सबके चलते दिल्ली में अजीब सी स्थिति बन गई है। आसमान से गर्मी के अंगारे बरस रहे है और जमीन पर दिल्ली वालों को पीने के पानी के संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि देश की राजधानी दिल्ली किन भीषण हालातों से गुजर रही है। जानकारी के मुतबिक दिल्ली के निगम बोध घाट पर साल 2024 के इस जून महीने में अब तक 1101 के करीब शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। 19 जून के दिन ने तो दिल्ली के लोगों को दुनिया के सबसे भयभीत कोरोना के दर्द भरे पलों की याद ताजा करवा दी। सिर्फ 19 जून को निगम बोध घाट में रात 12 बजे तक 142 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इसी तरह 18 जून को 97 शवों और 17 जून को 54 की करीब शवों का अंतिम संस्कार किया गया। दिल्ली निगमबोध घाट पर शवों की कतारें लग रही हैं। लोगों को भीषण गर्मी में अपने परिचित का अंतिम संस्कार करने की लिए इंतजार करना पड़ रहा है।