बठिंडा: मंगलवार को सुबह बठिंडा में उड़िया कॉलोनी के इलाके में एक झुग्गी के अंदर खाना बनाते समय आग लग गई। एक झुग्गी में लगी आग ने आसपास की चार-पांच झुग्गियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान झुग्गी में पड़ा गैस सिलेंडर भी आग की लपटों से फट गया। जिसके बाद गैस सिलेंडर फटने से आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग आसपास फैल गई। आग की खबर सुनकर लोगों में हड़कंप मच गया। इस दुःखद घटना में आग से दो सगी बहनें बुरी तरह झुलस गईं। आग की चपेट में आई दोनों बहनों को बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने दोनों बहनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतक बच्चियों के पिता का कहना है कि सुबह जब परिवार खाना बना रहा था। उस समय किसी कारण अचानक झुग्गी में आग लग गई। इस दौरान तेज हवा चलने से आग आसपास की झुग्गियों में भी फैल गई। उस समय एक डर का माहौल था। हर कोई अपना बचाव करने के लिए इधर-उधर भागने लगा। उन्होंने किसी तरह अपने चारों बच्चों को झुग्गियों से बाहर निकाल लिया था। मृतक बच्ची के पिता ने दुःखी ह्रदय से यह भी बताया कि इस दौरान उनकी दोनों बेटियां आग से बचने के लिए दूसरे कमरे में जाकर छिप गई थी। उसी समय कमरे में पड़ा गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया। गैस सिलेंडर फटने से उस कमरे में भी आग फैल गई, यहां दोनों बेटियां छिपी हुई थी। कमरे में फैली आग की चपेट में आकर दोनों बेटियां बुरी तरह झुलस गई। जब घटना के समय कमरे में जा कर देखा तो उनकी दोनों बेटियां आग में बुरी तरह झुलसी हुई थीं। किसी तरफ बेटियों को बाहर निकाला गया। उसके बाद जल्दी से उनको सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।