लुधियाना: नवरात्रि का त्यौहार भारत में बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। नवरात्रि 9 दिनों का एक बड़ा त्यौहार है। नवरात्रि के पावन पर्व की आज से शुरुआत हो गई है। नवरात्रि का त्यौहार देवी मां को समर्पित है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बेहद महत्पूर्ण है। नवरात्रि में देश के सभी सुप्रसिद्ध मंदिरों में भक्तों का आज सुबह से तांता लगना शुरू हो गया। सभी मंदिर में भक्तों ने माँ भगवती की महमा का गुणगान करते हुए, माथा टेका।
नवरात्र का पावन पर्व पूरे नौ दिनों तक चलता है। नवरात्र के इन नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इस अवसर पर भक्तगण मां दुर्गा की पूजा-उपासना के साथ ही पूरे नौ दिनों का उपवास भी रखते हैं। माँ भगवती इन नौ दिनों में अपने भक्तों को खुशी, शक्ति और ज्ञान प्रदान करती हैं। नवरात्र का हर दिन देवी के विशिष्ठ रूप को समर्पित होता है और हर देवी स्वरूप की कृपा से अलग-अलग तरह के मनोरथ पूर्ण होते हैं। नवरात्र का पर्व शक्ति की उपासना का पर्व है।इस बार चैत्र नवरात्र की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है, जो 17 नवंबर रामनवमी के साथ समाप्त होगी।
नवरात्र के 9 दिनों में देवी भगवती के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-उपासना की जाती है। पहले दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन मां चंद्रघंटा, चौथे दिन मां कुष्मांडा, पांचवें दिन मां स्कंदमाता, छठे दिन मां कात्यायनी, सातवें दिन मां कालरात्रि, आठवें दिन मां महागौरी और नौवें और अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।
देश के 51 शक्तिपीठों में नवरात्रि के पावन दिनों को शुरुआत होते ही माता के दर्शन करने के लिए भक्तों की रात से लाइने लगनी शुरू हो गई। मंदिरों में भगवती के भजन बज रहे है। नवरात्र को लेकर मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने भी सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध कर रखे हैं।