अयोध्या: राम नगरी अयोध्या में ऐतिहासिक राम नवमी की तैयारियां शुरू हो गयी है। उम्मीद जताई जा रही है, राम नवमी पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या में श्री राम जी दर्शन करेंगे। राम नवमी पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन पूजन को लेकर तैयारी की जा रही हैं। इस के लिए ट्रस्ट के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठकों का दौर चल रहा हैं। राम मंदिर परिसर में लगभग 2 घंटे से ज्यादा बैठक चली जिसमें ट्रस्ट के पदाधिकारी भी शामिल रहे। बैठक में सहमति जताई गई कि रामनवमी के मौके पर 3 दिन तक लगातार रामलला के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे। इस सबके चलते मंदिर में अनवरत दर्शन पूजन चलेगा। इस अवसर पर दर्शन पूजन केवल श्रृंगार और भोग के लिए बंद होगा। लेकिन आरती में भी प्रभु रामलला के दर्शन होते रहेंगे। ट्रस्ट के अनुसार रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से ही प्रतिदिन डेढ़ लाख श्रद्धालु रामलला का दर्शन कर रहे हैं। लेकिन रामनवमी के मौके पर कई गुना संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। जिसको देखते हुए प्रभु रामलला के सुगम दर्शन और सुरक्षित श्रद्धालुओं को लेकर योजनाएं बनाई जा रही हैं।
रामनवमी के पहले 24 घंटे राम मंदिर में दर्शन पूजन की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी, जो 3 दिन तक लगातार चलता रहेगा। इस दौरान सिर्फ भगवान श्री राम जी को भोग लगाने के समय ही दर्शन बंद किया जाएगा। इसी के साथ ही श्रद्धालुओं की आवागमन के लिए बैरिकेडिंग लगाई जा रही है जिसको समय से तैयार कर लिया जाएगा। इसके अलावा शेड और पानी की व्यवस्था ट्रस्ट के द्वारा किया जाएगा।