Sunday, 15 Nov 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Swarnbhoomi Times
  • Home
  • Business

    पंजाब के 13 हजार गांव में देखेगी तीन लाख सोलर स्ट्रीट लाइटें की चमक

    By Bureau News

    पंजाब पुलिस ने 116 नशा तस्कर गिरफ्तार किये

    By Bureau News

    बरनाला पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले छह लोगो को पकड़ा

    By Bureau News

    एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में धान की खरीद शुरू नहीं हुई

    By Bureau News

    पंजाब में आचार संहिता लागू, नियमों को देख ले नहीं तो होगी दिक्कत

    By Bureau News

    कांग्रेस MP की चेन छीनने वाला शातिर चोर पकड़ा गया

    By Bureau News
  • Politics
    BJP state president Virendra Sachdeva

    48 विधायकों और सात सांसदों संग एलजी को मिलेंगे सचदेवा

    By Bureau News
    Delhi Rape Crime

    दिल्ली में समाजसेवी युवती के साथ निर्भया जैसी हैवानियत, शरीर को नोंच डाला

    By Bureau News
    leader Kirori Lal Meena

    पेपर लीक मामले में कई कांग्रेसी नेताओ के शामिल होने का आरोप

    By Bureau News
    bihar crime news

    मनचलों ने स्कूल जा रही छात्रा को 3 घंटे तक कैद में रखा

    By Bureau News
    Khanna Grain Market

    एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में धान की खरीद शुरू नहीं हुई

    By Bureau News
    marriage of Kaka Tej Pratap Singh and Biba Jaspreet Kaur

    “काका तेज प्रताप सिंह और बीबा जसप्रीत कौर का शुभ विवाह, प्रमुख हस्तियों द्वारा जोड़े को आशीर्वाद”

    By Bureau News
  • Health
    kathua attack

    आतंकी हमले के बाद सेना ने तलाशी अभियान तेज किया

    By Bureau News
    Sangrur Poisonous Liquor

    पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब का तांडव जारी, 20 लोगों की मौत

    By Bureau News
    PM Narendra Modi In Udham Singh Nagar

    बिजली का बिल जीरो होगा और बिजली से कमाई भी करेंगे- पीएम मोदी

    By Bureau News
    40 Foot Borewell Delhi

    दिल्ली के 40 फुट गहरे बोरवेल से निकलने की कोशिशें जारी

    By Bureau News
    Startup India

    The Rise of Startups in India

    By Bureau News
    Union Home Minister Amit Shah

    अहमदाबाद में 188 पाकिस्तानी हिंदुओं को भारत की नागरिकता प्रदान की गई

    By Bureau News
  • E-Paper
  • Team
  • Contact US
  • 🔥
  • Punjab
  • India
  • Delhi NCR
  • J & K
  • World
  • Article
  • Haryana
  • Himachal
Font ResizerAa
Swarnbhoomi TimesSwarnbhoomi Times
  • My Saves
  • My Feed
  • E-Paper
  • History
  • India
  • Punjab
  • Himachal
  • Haryana
  • J & K
  • Delhi NCR
Search
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Health
  • E-Paper
  • Team
  • Contact US
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 SWARNBHOOMI TIMES Daily Hindi News Paper, All Right Reserved.
Swarnbhoomi Times > Blog > Punjab > दूरदर्शी और प्रभावशाली प्रशासक इंजीनियर रविंदर सिंह सैनी की पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन में सदस्य नियुक्ति
Punjab

दूरदर्शी और प्रभावशाली प्रशासक इंजीनियर रविंदर सिंह सैनी की पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन में सदस्य नियुक्ति

Bureau News
Last updated: July 10, 2025 11:41 am
Bureau News
Share
Engineer Ravinder Singh Saini
पंजाब सरकार द्वारा पंजाब स्टेट रेगुलेटरी कमीशन में सदस्य नियुक्ति पर इंजीनियर रविंदर सिंह सैनी अपने परिवार के साथ खुशी के पल साझा करते हुए। तस्वीर में उनके साथ उनकी धर्मपत्नी डॉ. दीपइंदर कौर, बेटी भव सिमरन और पोती रबीना कौर भी दिखाई दे रहे हैं।
SHARE

कल ही पंजाब सरकार द्वारा इंजीनियर रविंदर सिंह सैनी को पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन का सदस्य 5 वर्षों की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है।

इंजीनियर रविंदर सिंह सैनी का जन्म 1 जुलाई, 1965 को नई दिल्ली में सरदार अजमेर सिंह और स्वर्गीय श्रीमती मोहन कौर के घर हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा खालसा स्कूल, लाजपत नगर (नई दिल्ली) और सरकारी मॉडल स्कूल, विवेक विहार (नई दिल्ली) से प्राप्त की। उन्होंने बी.एस.सी. मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ऑनर्स) की डिग्री 1986 में रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज, राउरकेला (वर्तमान में एनआईटी) से प्राप्त की।

उन्होंने 6 मई, 1987 को पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पूर्व में पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड) में सहायक इंजीनियर के रूप में अपनी सेवा की शुरुआत की और समय के साथ इंजीनियर-इन-चीफ के स्तर तक पहुंचे। 1 मार्च 2023 से 28 मार्च 2025 तक उन्होंने पीएसपीसीएल में डायरेक्टर कमर्शियल और डायरेक्टर एचआर जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाई।

पंजाब में उपभोक्ताओं को निर्बाध और टिकाऊ बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए, उन्होंने तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणियों में योग्य और शिक्षित युवाओं को योग्यता के आधार पर 5704 नौकरियाँ प्रदान करवाईं। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ताओं के लिए समय-समय पर उपभोक्ता हितैषी योजनाएं भी चलाई गईं।

उनकी इन जनहितकारी सेवाओं को देखते हुए पंजाब सरकार ने उन्हें आगामी 5 वर्षों के लिए महत्वपूर्ण पदभार सौंपने का निर्णय लिया। उन्होंने लगभग 38 वर्षों तक पीएसईबी/पीएसपीसीएल में सेवा दी है।

इस अवधि में उन्होंने 36 वर्ष पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं की सेवा में समर्पित किए, जिनमें उन्होंने संचालन, व्यापार, उत्पादन, प्रवर्तन और तकनीकी लेखा परीक्षा जैसे विविध विभागों में कार्य किया। उन्होंने रूपनगर और लालड़ू में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, मोहाली में टेक्निकल ऑडिट, खन्ना व मोहाली में डिवीजनल इंजीनियर, साउथ जोन डिस्ट्रिब्यूशन के मुख्य अभियंता, तकनीकी जांच और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख अभियंता के रूप में सेवाएं दीं।

60 वर्ष की आयु में 38 वर्ष पावर सेक्टर को समर्पित कर, उन्होंने राज्य के करोड़ों उपभोक्ताओं को सस्ती, टिकाऊ और निर्बाध बिजली आपूर्ति देने में अतुलनीय योगदान दिया।

इंजीनियर रविंदर सिंह सैनी एक दूरदर्शी और प्रभावशाली प्रशासक के रूप में पहचाने जाते हैं, क्योंकि वे उपभोक्ताओं को समय पर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूर्व योजना के तहत सभी आवश्यक इंतजाम करते हैं।

खरीफ और गर्मियों के मौसम में, 14 लाख से अधिक विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को सतत बिजली आपूर्ति के लिए पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा आवश्यक बुनियादी ढांचे और संसाधनों की समय पर व्यवस्था उन्हीं की रणनीति का हिस्सा रही है। वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 की मौसमी परिस्थितियाँ उनके सुदृढ़ प्रबंधन का साक्ष्य हैं।

लेखक पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से इंजीनियर सैनी के संपर्क में हैं और उनके उपभोक्ताओं के प्रति समर्पण और कार्यशैली को निकटता से देखा है।

28 फरवरी 2023 को लेखक के तत्कालीन उप सचिव श्री हरप्रीत सिंह औलख द्वारा वीआरएस लेने के पश्चात, लेखक ने जनसंपर्क विभाग में 7 वर्षों से अधिक सेवा की। 2 मार्च की सुबह जब लेखक ने डायरेक्टर कमर्शियल सैनी साहब को ब्रिफिंग दी और अपनी पदोन्नति के लिए डीपीसी की सिफारिश की, तो उन्होंने आश्वस्त किया कि “मनमोहन सिंह, आज ही आप उप सचिव का आदेश लेकर घर जाओगे” — और शाम 5 बजे लेखक को उप सचिव पद पर नियुक्ति का आदेश प्राप्त हो गया।

मोहाली जिला, जहां बिना किसी विशेष योजना के पिछले 15 वर्षों में तीव्र विकास हुआ है, वहां बिजली विकास में इंजीनियर सैनी का योगदान अत्यंत अहम रहा है।

पंजाब में स्मार्ट मीटर की शुरुआत मोहाली से ही हुई, जिससे उपभोक्ता अब अपने मोबाइल पर रोजाना खपत की निगरानी, बिलों का भुगतान और बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं।

उन्होंने पीएसपीसीएल द्वारा जीवीके पावर से थर्मल प्लांट की रणनीतिक खरीद में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके चलते पंजाब सरकार ने एक निजी कंपनी से थर्मल प्लांट खरीदकर नया इतिहास रच दिया।

मनमोहन सिंह
जनसंपर्क विशेषज्ञ
उप सचिव जनसंपर्क (सेवानिवृत्त)
पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड
फोन: 8437725172

TAGGED:Ajay Kohli indiaajay kohli journalist and writerEngineer Ravinder Singh SainiEngineer Ravinder Singh Saini Hindi NewsEngineer Ravinder Singh Saini NewsEngineer Ravinder Singh Saini OnlinePunjab Hindi NewsPunjab NewsPunjab State Electricity Regulatory CommissionPunjab State Electricity Regulatory Commission NewsPunjab Today News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Punjab Haryana water Dispute जल विवाद सुलझाने के लिए हरियाणा-पंजाब सहमत हुए
Next Article bulldozer action in Delhi दिल्ली में के कई इलाकों में अवैध कब्जों पर बुलडोजर गरजना शुरू हो गया
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Posts

कांग्रेस MP की चेन छीनने वाला शातिर चोर पकड़ा गया

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कांग्रेस सांसद आर. सुधा से चेन स्नेचिंग करने वाला शातिर…

By Bureau News

जम्मू-कश्मीर में पहलगाम अटैक के बाद हाई अलर्ट, स्कूली बच्चों को बचाव की जानकारी

श्रीनगर: भारत और पकिस्तान में हर पल तनाव बढ़ रहा हैं। इस समय दोनों देशों…

By Bureau News

पंजाब के सरहिंद के पास दो ट्रेनें आपस में टकराई, दो लोको पायलट घायल

फतेहगढ़ साहिब: सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास रविवार को सुबह एक रेल हादसे में दो…

By Bureau News

You Might Also Like

sports Industries punjab
Punjab

केंद्र की खेल सामग्री निर्माण योजना से जालंधर और लुधियाना के उद्योग को मिलेगा बढ़ावा: कुलवंत गुलाटी

By Bureau News
punjab police
Punjab

पंजाब के हर जिले का होगा सेंट्रलाइज्ड मालखाना

By Bureau News
Wildlife and Eco-Tourism Expo
Punjab

वाइल्डलाइफ एंड इको-टूरिज्म एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2026 का शुभारंभ

By Bureau News
CM Punjab Bhagwan Mann
Punjab

पंजाब की जनता फिर से चुनेगी AAP सरकार- CM भगवंत मान

By Bureau News
Swarnbhoomi Times
Facebook Instagram Whatsapp Youtube

About US

Swarnbhoomi Times is India’s most popular Hindi Newspaper. Swarnbhoomi Times is a Leading Hindi-Language Daily Newspaper That Strongly Exists in Northern India.

Our Visitor

3909449
Top Categories
  • Delhi NCR
  • Punjab
  • Himachal
  • Tech
  • Haryana
  • India
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Privacy Policy

Copyright © 2022 SWARNBHOOMI TIMES Daily Hindi News Paper, All Right Reserved. Shine 7 Global Technology

Designed by Creative Tech Box.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?